तेज रफ्तार का कहर: महिला टीचर ने कार से 8 साल के बच्चे को रौंदा, भंडारे का प्रसाद लेने जा रहा था मासूम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला टीचर ने कार से 8 साल के बच्चे को कुचल दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार की स्पीड इतनी तेज थी कि बच्चा करीब 30 मीटर घिसटता चला गया। लोगों ने किसी तरह से कार महिला टीचर को रोका और कार में मौजूद सभी लोगों के बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और आरोपी महिला टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही।

जानकारी के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चा भंडारे का प्रसाद लेने लिए जा रहा था। यह घटना मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के इमलियाखेड़ा खेड़ा गांव की है। मृतक की शिनाख्त अर्जुन पुत्र टिंकल के रूप में हुई। वह शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे गांव में सड़क के किनारे चल रहे भंडारे में प्रसाद खाने गया था। इस हादसे के बाद लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला।

महिला टीचर को बनाया बंधक

लोगों ने हादसे के बाद किसी तरह से कार सवार महिला टीचर को रोका और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। गुस्साए लोगों ने महिला टीचर को कार समेत करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। पुलिस ने पहुंचकर महिला टीचर और उसकी कार को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रायबरेली से आ रही थी टीचर

हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अर्जुन सड़क के किनारे खड़ा था। तभी तेज रफ्तार में आई वैगनआर कार ने उसे कुचल दिया। घटना देख मौके पर ग्रामीण जुट गए। लोगों ने कार चला रही महिला टीचर को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में महिला टीचर ने बताया कि वो रायबरेली से लौट रही थी, वो रायबरेली के स्कूल में पढ़ाती हैं। इस दौरान जो कार में दो अन्य महिलाएं मौजूद थीं, वो रायबरेली में पढ़ाती हैं, सभी एक ही कार से स्कूल गईं थी।

मां का रो-रोकर बुरा हाल

वहीं मासूम अर्जुन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने बताया कि अर्जुन 3 भाई-बहन में सबसे छोटा था। उससे बड़ा भाई करन और बहन पल्लवी है। हादसे के बाद से मां कमलेश का रो-रोकर बुरा हाल है। अर्जुन के शव को सीएचसी मोहनलालगंज ले जाया गया। वहां परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस दौरान मृतक की मां कमलेश पुलिसकर्मियों को पकड़ चीखने-चिल्लाने लगी।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000