प्रतापगढ़ के युवक की लखनऊ में बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या,घटना से गांव में हड़कंप

लखनऊ में प्रतापगढ़ के पीथापुर गांव निवासी एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। मृतक का शव गांव पहुंचने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए। मृतक की पहचान विष्णु यादव (पुत्र छेदीलाल यादव) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार में तीसरे नंबर पर थे। उनके बड़े भाई पवन कुमार यादव और दूसरे भाई सुनील यादव फरीदाबाद में रहते हैं, जबकि छोटे भाई रोहित यादव गांव में ही रहते हैं। उनकी एक बहन शीला देवी भी हैं।

परिजनों के अनुसार, विष्णु यादव 15 मार्च को प्रतापगढ़ से लखनऊ के लिए निकले थे। वह लखनऊ में Justdial में कार्यरत थे और आशियाना क्षेत्र में रहते थे। बताया गया है कि वह अपने काम के लिए अक्सर कैमरा साथ रखते थे। परिवार ने जानकारी दी कि विष्णु यादव के ससुराल पक्ष से पहले कुछ मतभेद थे, लेकिन हाल के दिनों में उनके संबंध सामान्य हो गए थे। वह अपने ससुर तीरथ सिंह के संपर्क में थे और तीरथ सिंह अपनी बेटी साक्षी के खर्च के लिए नियमित रूप से पैसे भी भेजते थे।

घटना की जानकारी मृतक की भाभी अंजू यादव को फोन पर मिली। उन्होंने बताया कि विष्णु की बेरहमी से पिटाई कर हत्या की गई है। शव की हालत काफी खराब बताई जा रही है, जिससे उसे लाने में भी कठिनाई हो रही है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतक की पत्नी साक्षी को घटना की पूरी जानकारी नहीं दी गई और पुलिस ने उसे थाने में अलग बैठा रखा था। साक्षी ने वकालत की पढ़ाई की है। जब ससुराल पक्ष के लोग थाने पहुंचे, तो वह वहीं मौजूद मिलीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मौके पर मृतक के पिता छेदीलाल यादव, भाई सुनील कुमार सहित अन्य परिजन मौजूद हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000