150 बिजली पोल टूटे, 25 ट्रांसफॉर्मर ठप, 16 गांवों में पसरा अंधेरा;आंधी-बारिश ने कैसे मचाया कहर?

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट बदली। तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। गौतम बुद्ध नगर जिले में कई जगहों पर पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए। अचानक आए इस बदलाव से एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, तो वहीं दूसरी ओर भारी नुकसान भी झेलना पड़ा।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट (ग्रेनो वेस्ट) और दादरी, दनकौर, रबूपुरा, जेवर जैसे ग्रामीण इलाके बारिश-आंधी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। कई स्थानों पर बिजली के पोल गिर गए और सड़कें अवरुद्ध हो गईं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

150 से ज्यादा बिजली के पोल टूटे

तूफान का सबसे बड़ा असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा। तेज हवाओं के कारण 150 से ज्यादा बिजली के पोल टूट गए, जबकि करीब 25 ट्रांसफार्मरों में फॉल्ट आ गया और कई ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह फुंक गए। इसके चलते कई इलाकों में अचानक बिजली गुल हो गई और लोगों को रात भर अंधेरे में रहना पड़ा। लगभग 16 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

तेज आंधी और बारिश के बाद तापमान में गिरावट जरूर दर्ज की गई, जिससे गर्मी से राहत मिली, लेकिन यह राहत नुकसान के साथ आई। सबसे ज्यादा मार किसानों पर पड़ी है। इस समय खेतों में गेहूं की फसल तैयार खड़ी है, लेकिन तेज हवाओं और बारिश के कारण फसल जमीन पर गिर गई। किसानों का कहना है कि इससे उत्पादन पर असर पड़ेगा और फसल की गुणवत्ता भी घट जाएगी, जिससे उन्हें बाजार में उचित कीमत नहीं मिल पाएगी। कई किसानों ने आशंका जताई है कि अगर मौसम इसी तरह खराब रहा, तो उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर सकता है।

मौसम को देखते हुए एडवाइजरी जारी

मौसम विभाग (IMD) ने खराब मौसम को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। साथ ही पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है। प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हवाओं की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 19 और 21 मार्च को भी तेज हवाओं, बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस बदलाव का एक सकारात्मक पहलू यह भी रहा कि तेज बारिश और हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सुधार दर्ज किया गया, जिससे लोगों को साफ हवा में सांस लेने का मौका मिला। हालांकि, तूफान से हुए नुकसान ने साफ तौर पर जनजीवन को प्रभावित किया है और आने वाले दिनों में भी मौसम का यह बदला हुआ मिजाज जारी रहने की संभावना है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000