पुलिस दरवाजे पर खड़ी धमकाती रही… युवक ने अंदर जान दी: पड़ोसी महिला ने पीटा, फिर पुलिसवालों को बुलाया

कानपुर में किराए के मकान में युवक ने जान दे दी। उसका पड़ोसी महिला से विवाद हुआ था। महिला ने युवक को पीटा और पुलिस बुला ली। डर से युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस दरवाजा पीटती रही, उसे बाहर आने के लिए धमकाती रही। वह कमरे में फंदे पर लटक गया। घटना के बाद महिला और पुलिसवाले भाग गए। पड़ोसियों को घटना का पता चला, तो उन्होंने युवक के माता-पिता को सूचना दी।

परिवार वाले वहां पहुंचे, पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर युवक का शव फंदे से लटक रहा था। मृतक की पहचान अमन (19) के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता के साथ गोविंद नगर में किराए पर रहता था। घटना के समय युवक के माता-पिता बाजार गए थे। वह घर पर अकेला था। घटना शुक्रवार सुबह की गोविंद नगर थाना क्षेत्र में नटराज सिनेमा के पास की है।

अब पढ़िए पूरा मामला…

कन्नौज के ठठिया बसावनपुरवा के रहने वाले हाकिम सिंह ने बताया- मैं करीब 5 साल से परिवार के साथ नटराज सिनेमा के पास सुमित पाल के मकान में किराए पर रहता हूं। परिवार में पत्नी नीलम देवी और 4 बेटे अरुण (29), अमन (19), अनिकेत (18) और कुनाल (12) हैं। बेटी शिवानी (29) की शादी हो चुकी है।

हाकिम ने बताया- मेरे बेटे अरुण की 8 अक्टूबर को शादी हुई थी। आज घर पर पूजा थी। बेटा अरुण और उसकी पत्नी शिवराजपुर अपनी ससुराल में थे। मैं अपनी पत्नी नीलम के साथ कपड़े लेने गया था। अनिकेत जाली बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता है। वहां काम पर गया था।

बेटा कुनाल अपनी बुआ के पास कन्नौज में है। वहीं, अमन अकेले घर पर था। अमन भी मजदूरी करता था। आज शाम को पूजा थी तो वह काम पर नहीं गया था।

मोबाइल मांगने पर हुआ था विवाद

अमन ने उसी मकान में रहने वाली एक महिला से मोबाइल मांगा था। हाकिम सिंह का आरोप है कि- मोबाइल मांगने पर अमन और महिला में कहासुनी हुई। विवाद ज्यादा बढ़ गया कि महिला ने अमन की पिटाई कर दी।

इसके बाद महिला की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को देख कर अमन डर गया और उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस बाहर से दरवाजा पीटती रही और उसे धमकाती रही। लास्ट में अमन फंदे से लटक गया।

जब काफी देर तक अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तो पुलिस और महिला को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद महिला और पुलिसवाले वहां से भाग गए। सूचना पर अमन के परिजन वहां पहुंचे। दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। सूचना पर पहुंची गोविंद नगर पुलिस और ने घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने वहां से सबूत जुटाए।

पुलिस ने 7 महीने पहले पीटा था

अमन के पिता ने बताया- 7 महीने पहले अमन को चोरी के मामले में पुलिस ने पीटा था। इसके बाद से वह पुलिस से काफी डरने लगा था। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया- मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जाएगी, जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000