उत्तरप्रदेशअपराधकानपुर नगर रेप के बाद बच्ची की हत्या, लाश खेत में दफनाई: आरोपी बोला- साहब, नशे में गलती हो गई, मारना नहीं चाहता था By Pratibha Rajdar Last updated Mar 21, 2026 595 उस दिन मैंने ड्रिंक कर रखी थी, नशे में गलती हो गई साहब। मैं बच्ची को मारना नहीं चाहता था। मैंने उसके साथ रेप किया, तो उसने घर में बताने की बात कही। तब मैंने गला दबाकर उसे मार डाला। अंधेरा होने पर शव खंडहर में छिपाकर घर चला गया। मैंने पिता और दोनों भाइयों को सब कुछ बताया। फिर हम तीनों खंडहर गए। शव को बोरे में भरकर खेत ले गए और गड्डा खोदकर दफना दिया। ये कबूलनामा है कानपुर के सनी (23) का, जिसने 16 मार्च को रेप के बाद 11 साल की बच्ची की हत्या कर दी थी। घरवालों को आरोपी के खेत में गड़ी हुई लाश मिली थी। इसी के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। 2 भाइयों कमल और आशीष को गिरफ्तार किया गया। वहीं, सनी के एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया। 595 Share