महंगे शौक और नशे के लिए करते थे चोरी: आउटर पर खड़ी ट्रेनों को बनाते निशाना, 5 लाख से अधिक कैश और गाड़ी बरामद

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सक्रिय ‘ट्रेन गैंग’ का जीआरपी ने खुलासा किया है। पुलिस ने लूट और चोरी की वारदातों में शामिल 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 5 लाख से अधिक कैश, मोबाइल, ट्रॉली बैग और अन्य सामान बरामद किया गया है। वारदात में इस्तेमाल की गई र15 बाइक भी जब्त की गई है। ये चोर आउटर में खड़ी ट्रेनों में घुस के यात्रियों के सामान चोरी करते थे। जिससे अपने महंगे शौक पूरे करते और नशा करते थे।

आउटर में खड़ी ट्रेनें बनीं आसान टारगेट

यह गैंग रेलवे स्टेशन के बजाय आउटर पर खड़ी ट्रेनों को अपना मुख्य निशाना बनाता था। ट्रेन रुकते ही आरोपी यात्रियों के सामान पर नजर रखते और मौका मिलते ही चोरी या लूट की वारदात कर भाग जाते थे इस गैंग की खास बात यह रही कि गैंग भीड़-भाड़ और अंधेरे का फायदा उठाता था, जिससे यात्रियों को तुरंत घटना का पता भी नहीं चल पाता था।

50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले फिर खुला राज

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जीआरपी हरकत में आई। पुलिस ने करीब 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में साहिल सोनकर उर्फ गोलू, विशाल वाल्मीकि, अभिषेक पासवान, जीतू सिंह, सुमित कुमार वर्मा शामिल हैं। सभी अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं और लंबे समय से वारदातों में सक्रिय थे।

नकदी, मोबाइल और लग्जरी बाइक बरामद की

गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 5 लाख रुपए की नकदी व सामान, कई महंगे मोबाइल फोन, ट्रॉली बैग व अन्य सामान और के र15 मोटरसाइकिल (अप78झ0250) रेसिंग स्पोर्ट्स बाइक बरामद की है।

नशे और महंगे शौक ने बनाया अपराधी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह गैंग संगठित तरीके से काम करता था और चोरी के पैसों से महंगे नशा व शौक पूरे करता था। इस गैंग में 20 साल से लेकर 30 साल तक के लड़के शामिल है।

जीआरपी थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह ने बताया आने वाले त्योहारों और बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह कार्रवाई बेहद अहम है। इससे रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। साथ ही पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि गैंग के अन्य सदस्य और कितनी वारदातें इससे जुड़ी हैं।

यात्रियों के लिए अलर्ट

आउटर या स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर सतर्क रहें

अपने सामान पर नजर बनाए रखें

संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000