सेना की तैयारी कर रहे किशोर की दोस्त ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, शव कुएं में फेंका

आगरा। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे किशोर को झगड़े के बाद उसके दोस्त ने मरणासन्न कर दिया। इसके बाद उसने किशोर को कुएं में फेंक दिया। पानी में डूबकर उसने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। घटना के बाद भागते समय खेतों में लगे कटीले तारों से उसके शरीर पर 35 घाव हो गए।

खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचकर उसने पुलिस को मारपीट की सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कुएं से किशोर का शव बरामद हुआ। किशोर के पिता की ओर से पांच नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। शनिवार शाम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किशोर के शव का अंतिम संस्कार हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

घटना के बाद भागते समय खेतों में लगे कटीले तारों से हत्यारोपित को आए 35 घाव

सलेमाबाद निवासी देवेंद्र सिंह का 16 वर्षीय पुत्र चंद्रवीर उर्फ मोनू कक्षा 11 का छात्र था। चंद्रवीर शुक्रवार शाम 6:30 बजे दोस्तों के साथ घूमने की बात कहते हुए घर से निकाला था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो स्वजन की ओर से उसकी तलाश की गई। रात करीब 10 बजे गांव का ही अभिषेक खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचा और चंद्रवीर पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए शिकायत की।

हत्या के बाद खून से लथपथ आरोपित पहुंचा थाने

पुलिस टीम गांव के बाहर खेतों में स्थित कुएं के पास जांच के लिए पहुंची तो चंद्रवीर का शव कुएं में पड़ा मिला। जानकारी होते ही चंद्रवीर के स्वजन व ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों दोस्त रात के समय कुएं के पास मौजूद थे। यहां किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। हत्यारोपित ने मारपीट करते हुए डंडे से उसके सिर और शरीर पर कई बार करके उसे अधमरा कर दिया। इसके बाद उसे कुएं में फेंक दिया।

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे थे दोनों

मारपीट में हत्यारोपित को भी चोटें आईं। इसके बाद वह मौके से भागा तो खेतों में लगे कटीले तारों से उसे चोटें आईं। हत्यारोपित अभिषेक के हाथ, चेहरे, गर्दन व शरीर पर 35 चोटों के निशान डाक्टरी परीक्ष में मिले हैं। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया है।

कुएं के पास पुलिस को मिले खून के निशान

पुलिस को मौके पर दोनों युवकों की चप्पलें भी मिली हैं। कुएं के पास खून के निशान मिले। इसके साथ ही घटनास्थल से 60 मीटर की दूसरी पर खेतों में लगे कटीले तारों पर भी खून के निशान मिले हैं। चंद्रवीर के पिता देवेंद्र ने अभिषेक के अलावा गांव के ही उमेश, रामू, राजकुमार, विजय सिंह व अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

डीसीपी पश्चिम आदित्य ने बताया कि पोस्टमार्टम में किशोर की मृत्यु पानी में डूबने से होने आया है। उसके सिर व शरीर पर चोट के आठ निशान पाए गए हैं। हत्यारोपित से इलाज के बाद पूछताछ की जाएगी, तभी झगड़े का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000