प्रतापगढ़ में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़:25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को गोली लगी

प्रतापगढ़ में पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर विपिन सिंह के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही राजकुमार सिंह भी घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी लालगंज भेजा गया है। यह मुठभेड़ लीलापुर और लालगंज थाना क्षेत्रों में लूट और चेन स्नैचिंग के मामलों से जुड़ी थी।

पुलिस के अनुसार, थाना संग्रामपुर, जनपद अमेठी का हिस्ट्रीशीटर विपिन सिंह आठ मुकदमों में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पूछताछ में आरोपी ने हाल ही में हुई चेन स्नैचिंग की घटना में इस्तेमाल तमंचा, कारतूस और लूटी गई पीली धातु की चेन का एक हिस्सा ग्राम कमौरा के पास सई नदी किनारे झाड़ियों में छिपाने की बात कबूल की।

लीलापुर पुलिस टीम आरोपी को बरामदगी के लिए मौके पर ले गई। इसी दौरान आरोपी ने झाड़ियों में छिपाए गए तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिससे आरक्षी राजकुमार सिंह घायल हो गए। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें विपिन सिंह के बाएं पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए।

यह घटना प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर खजूर में हुई थी। नगर कोतवाली क्षेत्र के अष्टभुजा नगर निवासी शिक्षिका माया सिंह स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही थीं, तभी बाइक सवार दो बदमाश कक्षा में घुस आए। उन्होंने तमंचा सटाकर शिक्षिका से चेन छीनने का प्रयास किया।

शिक्षिका ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों का विरोध किया और चेन पकड़ ली। छीना-झपटी में चेन टूट गई, जिससे आधी चेन बदमाश लेकर फरार हो गए, जबकि आधी शिक्षिका के पास रह गई। इस घटना से स्कूल के बच्चे सहम गए थे। मामले में शिक्षिका के ससुर उदेरज बहादुर सिंह ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000