चलती ट्रेन में चढ़ रहे थे दरोगा: मुंह के बल गिरे, सिर फटने से तड़पकर मौत
औरैया। जनपद न्यायालय की सुरक्षा में तैनात उप निरीक्षक (दारोगा) फफूंद रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर घायल पाए गए। जिन्हें रेलवे पुलिस व सुरक्षा बल की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर पहुंचाया। जहां से शै शैया युक्त चिकित्सालय चिचौली रेफर किया गया। जहां उनकी उपचार के दौरान शाम करीब 4.30 बजे मौत हो गई। वह मूल रूप से बांदा जनपद के मरका थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरखा गांव निवासी थे। 45 वर्षीय सूरज बली की शनिवार को ईद के मौके पर बिधूना क्षेत्र में ड्यूटी लगी थी।
जो समाप्त होने पर वह किसी काम से फफूंद रेलवे स्टेशन की ओर निकले।दोपहर करीब एक बजे उन्हें प्लेटफार्म पर घायल पाया गया। रेलवे पुलिस और सुरक्षा बल की टीम पहुंची। कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें भर्ती कराया। डाक्टर ने उपचार कर हालत गंभीर बताई। चिचौली रेफर कर दिया। जहां उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया है कि उप निरीक्षक सूरजबली जनपद बांदा के निवासी थे। उन्हें स्वजन को घटना की जानकारी दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के पीछे की वजह स्पष्ट हो सकेगी।