एसडीएम पर दहेज उत्पीड़न-घरेलू हिंसा का केस, पूर्व मंत्री के भाई ने प्रतापगढ़ में दामाद के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

 

प्रतापगढ़ के महिला थाने में पीडीडीयू नगर में तैनात एसडीएम अनुपम मिश्र के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा उनकी पत्नी और चंदौली सदर की एसडीएम दिव्या ओझा के पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ है। दिव्या के पिता ने अपनी शिकायत में दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अनुपम मिश्र प्रयागराज के नैनी निवासी प्रमोद मिश्रा के बेटे हैं। उनकी शादी दिसंबर 2020 में प्रतापगढ़ के शुकुलपुर दहिलामऊ निवासी निशाकांत ओझा की बेटी दिव्या ओझा से हुई थी। शादी के समय दोनों पीसीएस अधिकारी थे और वर्तमान में अनुपम पीडीडीयू नगर तथा दिव्या चंदौली सदर तहसील में एसडीएम पद पर तैनात हैं।

एसडीएम दिव्या के पिता निशाकांत ओझा ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि शादी के लिए शुरुआत में 20 करोड़ रुपये दहेज की मांग की गई थी। बाद में यह मांग 15 करोड़ और फिर 5 करोड़ रुपये तक कम की गई। अंततः शादी एक करोड़ रुपये में तय हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से उनकी बेटी को लगातार परेशान किया जा रहा है।

शिकायत के अनुसार, 7 दिसंबर 2025 की रात करीब 2 बजे दिव्या पर जानलेवा हमला किया गया। इसके अलावा, 2 दिसंबर 2025 और 6 सितंबर 2025 को भी उनके साथ मारपीट की गई। दिव्या को यह धमकी भी दी गई कि यदि उन्होंने कोई कार्रवाई की तो उनका करियर बर्बाद कर दिया जाएगा।

निशाकांत ओझा ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पहले पीडीडीयू नगर के अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व मंत्री भाजपा नेता शिवाकांत ओझा ने पारिवारिक मामले में बोलने से इनकार कर दिया।

इसके बाद, प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पर महिला थाने में अनुपम मिश्र, उनके पिता प्रमोद मिश्र, मां शशि मिश्रा, बहन पूजा पांडेय और प्रीति पांडेय के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000