एसडीएम अनुपम मिश्रा और एसडीएम पत्नी दिव्या ओझा के बीच भारी बवाल, एफआईआर में चौंकाने वाले आरोप

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली में तैनात एसडीएम पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद का मामला अब सुर्खियों में आ गया है।मामले में गंभीर और सनसनीखेज आरोप भी लगाए गए हैं। दोनों ही अधिकारी एक ही जिले में तैनात हैं। चंदौली सदर की एसडीएम दिव्या ओझा और चंदौली के ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर तहसील के एसडीएम अनुपम मिश्रा की शादी साल- 2020 में हुई थी, लेकिन अब तलाक का मामला चल रहा है। इस बीच एसडीएम दिव्या ओझा के पिता ने एसडीएम अनुपम मिश्रा के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

दिव्या के पिता ने दर्ज कराई एफआईआर

दिव्या ओझा के पिता निशाकांत ओझा ने अपने दामाद और एसडीएम अनुपम मिश्रा पर दहेज उत्पीड़न और शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना देने के साथ-साथ कई अन्य आरोप लगाते हुए बीते 17 मार्च को प्रतापगढ़ में एफआईआर दर्ज कराई है। चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील के एसडीएम अनुपम मिश्रा की शादी चंदौली सदर में तैनात एसडीएम दिव्या ओझा के साथ 2020 में हुई थी। साल- 2017 बैच की पीसीएस अधिकारी दिव्या ओझा मूल रूप से प्रतापगढ़ की रहने वाली हैं और साल- 2019 बैच के अधिकारी अनुपम मिश्रा नैनी प्रयागराज के रहने वाले हैं।

शादी के बाद आने लगी समस्याएं

बताया जाता है कि शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच वैचारिक मतभेद सामने आने लगे।इसी दौरान दोनों लोगों की पोस्टिंग चंदौली जिले में हो गई। विवाद को सुलझाने के लिए कई बार कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी।बीतते वक्त के साथ दोनों के बीच दूरियां बढ़ती गई।हालात यहां तक आ गए कि इस पूरे मामले पर मुकदमे बाजी भी शुरू हो गई। 4 महीने पहले अनुपम मिश्रा ने कोर्ट में तलाक फाइल कर दिया।दोनों के बीच कोर्ट केस भी शुरू हो गया।

दिव्या के पिता ने लगाए गंभीर आरोप

एसडीएम दिव्या ओझा के पिता निशाकांत ओझा ने बीते 17 मार्च को प्रतापगढ़ के महिला थाना में एसडीएम दामाद, उनके पिता मां और दो बहनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। एफआईआर के मुताबिक दिव्या ओझा के पिता निशाकांत ओझा ने आरोप लगाया है कि उनका दामाद शारीरिक रूप से अक्षम है और यह शादी झूठ बोलकर की गई।

साथ ही दहेज़ में 20 करोड़ रुपए की डिमांड की भी गई थी। निशाकांत ओझा ने अपने एसडीएम दामाद पर अपनी बेटी को मारने पीटने, शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, जानलेवा हमला करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले पर दोनों ही एसडीएम का कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

बेटी पर किया गया जानलेवा हमला

निशाकांत ओझा ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। 7 दिसंबर, 2025 की रात करीब 2 बजे दिव्या ओझा पर जानलेवा हमला किया गया, इसके अलावा 2 दिसंबर, 2025 और 6 सितंबर, 2025 को भी उनके साथ मारपीट की गई।

तहरीर में यह भी कहा गया है कि जब उन्होंने इस मामले की शिकायत स्थानीय अधिकारियों से की, तो कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, उलटा उनकी बेटी को करियर बर्बाद करने की धमकी दी जाती रही। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000