पत्नी की हत्या कर देखता रहा पति, 5 घंटे तड़पी:आरोपी बोला-कहती थी मां-बहन को छोड़ दो, इसलिए मार डाला

प्रयागराज में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। इलेक्ट्रिक प्रेस से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ 8 वार किए। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई और करीब 5 घंटे तक तड़पती रही। पति सामने बैठकर उसे तड़पता देखता रहा। जब पत्नी की सांस थम गई, तब पुलिस को फोन कर बोला- मैंने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया है। डेडबॉडी घर पर है।

पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पत्नी की लाश के सामने बैठा था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति ने बताया कि पत्नी हर रोज कहती थी कि अपनी मां-बहन को छोड़ दो। मेरे साथ रहो। इस बात को लेकर बुधवार रात करीब 1.30 हम दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। घटना झूंसी थाना के चमनगंज बाजार की है। दोनों ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी।

अब विस्तार से पढ़िए मामला…

हेमंत कुमार वर्मा चमनगंज बाजार के रहने वाले हैं। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया- पंजाब के गुरदासपुर निवासी स्वीटा से मेरा अफेयर था। 12 नवंबर 2021 में हम दोनों ने लव मैरिज कर ली। शादी से मेरी एक 2 साल की बेटी भी है। शादी के बाद से ही स्वीटा मुझ पर अलग रहने का दबाव बनाने लगी।

मैंने उससे कहा कि मेरे पिता की मौत हो चुकी है। मां और बहन ही तो परिवार में हैं। मैं अकेला घर का कमाने वाला हूं। अगर मैं छोड़कर चला गया तो वह लोग कैसे रहेंगे। उनका ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है। मगर वह नहीं मानी। आए दिन वह झगड़ा और मेरे साथ मारपीट करती थी।

बुधवार रात भी हम दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। उसने मुझ पर हाथ उठा दिया। मेरे साथ मारपीट करने लगी। तभी मैंने आयरन प्रेस से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे वह मर गई। जब तक वह मर नहीं गई, मैं वहीं बैठा रहा। सुबह 6 बजे मैंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

बैग सिलने का काम करता है आरोपी

हेमंत बैग सिलने का काम करता है। झूंसी में ही उसने दुकान भी खोल रखी है। डायल 112 पुलिस पहुंची तो वह कमरे का दरवाजा बंद कर बाहर बैठा हुआ था। पुलिस के पूछने पर बताया, मैंने पत्नी की हत्या कर दी है। उसके कपड़ाें पर खून थे। पुलिसकर्मी दरवाजा खोलकर भीतर गए तो स्वीटा जमीन पर खून से लथपथ मृत पड़ी थी। मौके पर ही वह इलेक्ट्रिक प्रेस भी पड़ा हुआ था, जिससे उस पर हमला किया गया।

पुलिस का कहना है कि मौके पर हेमंत की मां और बहन नहीं मिलीं। पूछताछ में हेमंत ने बताया कि दोनों उसकी बड़ी बहन के घर पर हैं, जो झूंसी में ही रहती है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। एसीपी झूंसी कुंज लता ने बताया कि मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000