देवर ने भाभी को मार डाला: लूडो खेलते समय चिकोटी काटी, पति को बताने की धमकी दी तो गला दबाया

मैनपुरी में चचेरे देवर ने भाभी की हत्या कर दी। देवर-भाभी साथ बैठकर लूडो खेल रहे थे। इसी दौरान देवर ने भाभी को चिकोटी काट ली। इस पर भाभी ने विरोध किया और पति को बताने की धमकी दी। गुस्से में देवर ने भाभी का गला दबा दिया। इसके बाद देवर भाभी के मोबाइल का सिम निकालकर भाग गया। पति ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। वारदात 10 मार्च की है। पुलिस सिम की लोकेशन ट्रेस करते हुए देवर तक पहुंच गई। सोमवार (23 मार्च) तो पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर लिया। मामला कुर्रा थाना क्षेत्र का है।

डेल्हा गांव में सौरभ चौहान अपने परिवार के साथ रहता है। साल- 2016 में उसकी शादी पूनम के साथ हुई थी। दोनों का एक 5 साल का बेटा भी है। सौरभ अहमदाबाद में नौकरी करता है। उसकी पत्नी पूनम, पिता और बेटा गांव में ही रहते हैं। 10 मार्च को घर में सौरभ के पिता और बेटा मौजूद थे। इसी बीच डायल 112 से पुलिस को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली। यह सूचना महिला के मायके वालों ने दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला का शव घर के अंदर जमीन पर पड़ा मिला।

स्थिति संदिग्ध लगने पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर पति सौरभ 11 मार्च को गांव पहुंचा। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मोबाइल का सिम गायब होने पर पुलिस को शक हुआ जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिनमें मृतका के मोबाइल का सिम गायब होना भी शामिल था। सामने आया कि हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, मृतका के चचेरे देवर ऋषभ ने ही की थी। ऋषभ का घर सौरभ के घर के पास में ही है। दोनों परिवार एकांत जगह पर रहते थे। ऋषभ की अभी शादी नहीं हुई है। वह अपने पिता के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाता है।

पुलिस पूछताछ में ऋषभ ने बताया- मैं भाभी पूनम के साथ लूडो खेल रहा था। इसी दौरान मैंने मजाक में भाभी को चिकोटी काट ली। इसको लेकर भाभी से झगड़ा हो गया। भाभी ने मुझे धमकी दी कि तुम्हारे भाई से शिकायत करूंगी। इस पर मुझे गुस्सा आ गया। मैं भाभी को खींचकर किचन में ले गया और वहां गला दबाकर उसे मार डाला। सीओ करहल अजय सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी का स्वभाव काफी उत्तेजित है। उसने क्षणिक गुस्से में आकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सहन तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000