एक लाख के लिए सिर में मारी गोली, तस्कर से ली थी पिस्टल,घर में पसरा मातम

कानपुर में कोतवाली क्षेत्र के पुरबिया मोहाल निवासी होजरी कारोबारी विजय कुमार चौरसिया की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने लाटूश रोड निवासी चर्चित चरस तस्कर समेत दो को उठाया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। तस्कर पर अनवरगंज समेत शहर के कई थानों में आपराधिक मुकदमे में दर्ज हैं। पोस्टमार्टम में परिजन का आरोप था कि एक रेस्टोरेंट संचालक विशाल गुप्ता हर तरह के अपराध में लिप्त है। पूर्व में दर्ज मुकदमों और दबंगई के चलते शिवाला बाजार में उससे कोई बैर नहीं रखता था।

विशाल अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बाजार में स्थित एक महिला की दुकान में चोरी छिपे चरस बिकवाता था, जबकि बगल में गिलीश बाजार चौकी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विशाल का चरस तस्कर संग काफी उठना बैठना था। उसी के दम पर वह क्षेत्र में वर्चस्व फैलाता जा रहा था। उसी तस्कर ने विशाल को हत्या के लिए पिस्टल उपलब्ध कराई थी। एसीपी कोतवाली आशुतोष सिंह ने बताया कि एक चरस तस्कर और उसके गुर्गे से पूछताछ की जा रही है। कई अहम जानकारियां हाथ लगी है। जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा।

ब्याज की रकम न देने पर कारोबारी की हत्या

पुरबिया मोहाल निवासी होजरी कारोबारी विजय कुमार चौरसिया की हत्या ब्याज की रकम न देने पर पिस्टल से गोली मारकर की गई। पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। वहीं, हत्यारोपी विशाल की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि हत्यारोपी विशाल नशे में लिप्त रहने के साथ ब्याज पर रकम भी बांटता है।

कारोबारी के सिर में फंसी मिली गोली

जांच में पता चला है कि कारोबारी विजय ने करीब 6-7 माह पहले विशाल से एक लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। तीन माह तक तो उन्होंने ब्याज की रकम दी लेकिन इसके बाद देना बंद कर दिया। इस पर विशाल ने रकम के लिए टोका तो दोनों में विवाद हुआ। उन्होंने बताया कि इसके बाद विजय ने बिना लिखापढ़ी के रकम देने की बात कहते हुए बची रकम देने से साफ मना कर दिया था। इसे लेकर विशाल अंदर ही अंदर हत्या की साजिश बना रहा था। इस हत्याकांड में पुलिस पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर हर बिंदु पर पूछताछ कर रही है।

हत्यारोपी का रेस्टोरेंट किया सील, हर चीज की होगी जांच

कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि वारदात के बाद फरार हत्यारोपी विशाल गुप्ता का रेस्टोरेंट को पुलिस ने सील कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस उसके घर समेत अन्य संपत्तियों को खंगालने में जुटी है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ेगी तो नगर निगम और अन्य विभागों से इसकी संपत्ति की जांच कराई जाएगी। कानून-व्यवस्था को खुलेआम चुनौती देने वाले आरोपी को कतई नहीं बख्शा जाएगा। केडीए से आरोपी के मकान के नक्शे की भी जांच कराई जाएगी। इस पर आगे बुलडोजर तक की कार्रवाई की जा सके। इसके बाद जल्द गिरफ्तारी नहीं हो पाती है तो वह तत्काल में एनबीडब्ल्यू लेंगे। इसके आधार पर 82 धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी।

उन्नाव की ओर भागते दिखा, सरेंडर की फिराक में

कोतवाली पुलिस ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे में क्राइम ब्रांच समेत पांच टीमें लगी हैं। उन लोगों ने करीब 400 से ज्यादा कैमरे खंगाले जिसमें कुछ कैमरे में हत्यारोपी विशाल गंगापार कर उन्नाव की ओर भागता कैद हुआ है।  इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी कई अधिवक्ताओं के संपर्क में आने के बाद सरेंडर की फिराक में है। पुलिस आरोपी की फोटो को जगह-जगह सर्कुलेट कर सादी वर्दी में कचहरी में लगी है। साथ ही एक टीम उन्नाव की ओर निकली है।

सिर पर फंसी मिली गोली, अत्यधिक रक्तश्राव से मौत

शव का शनिवार को डॉक्टर ने एक्सरे कराया। इसमें सिर में पिस्टल की बुलेट फंसी मिली। वीडियोग्राफी में किए गए पोस्टमार्टम में कारोबारी के सिर पर गोली से गंभीर मस्तिष्क क्षति, घाव और अत्यधिक रक्तश्राव से मौत की पुष्टि हुई है। सुबह नौ बजे से मौजूद विजय के बड़े भाई अजीत, अजय का एक-एक सेकेंड काटना मुश्किल था। वह भाई के शव को जल्दी से घर ले जाने के लिए परेशान थे। भाइयों का कहना था कि विशाल ने विजय के मासूम बच्चों आदी और अन्वी को अनाथ कर दिया। मृतक के भाई अजीत, अजय, रिश्तेदार, व्यापारी और उसके दोस्त शामिल थे।.

मम्मी-दादी, पापा कहां हैं

वारदात के बाद से परिवार के लोग जानकारी होने के बाद इधर-उधर भागने लगे। शाम से लेकर पूरी रात और दिनभर पिता विजय को न देख बेटे आदी और बेटी अन्वी ने मां नेहा और दादी मीरा से पूछा कि पापा कहां हैं… इस पर उनकी बंद जुबान और आंखों से आंसू बहने लगे। इसके बाद उन लोगों ने बच्चों को गले लगाकर कहा कि पापा आ जाएंगे।

हत्यारे को जेल भेजने की मांग

शिवाला के होजरी व्यापारी विजय चौरसिया की हत्या की जानकारी पाकर शनिवार को महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने उनके परिजनों से मुलाकात की। पवन ने पुलिस से तत्काल मामले के खुलासे और हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा कि न्याय न मिलने पर सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।

हत्या के विरोध में बंद रहीं बाजारें

कोतवाली के पुरबिया मोहाल निवासी होजरी कारोबारी विजय कुमार चौरसिया की शुक्रवार सरेशाम नृशंस हत्या के मामले में शनिवार को आक्रोशित व्यापारियों ने शिवाला, चावल मंडी और सिरकी मोहाल की दुकानों को पूरी तरह से बंद रखा। दिन भर इन बाजारों में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। इससे क्षेत्रीय ग्राहकों और बाहरी व्यापारियों को परेशानियों का सामना कर बैरंग ही लौटना पड़ा। आक्रोशित व्यापारियों का साफ कहना था कि बाजारों में पुलिस की सतर्कता न के बराबर है। पुलिस इस हत्याकांड में अब तक स्कूटी से बैठाकर ले जाने वाले विशाल तक नहीं पहुंची है। शुक्रवार रात से ही पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया।

चार टीमें खंगाल चुकीं 400 से ज्यादा सीसी कैमरे

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000