उत्तरप्रदेशलखनऊ ‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है’, लविवि के शिक्षक और छात्रा की बातचीत का ऑडियो वायरल By Pratibha Rajdar Last updated May 16, 2026 377 राजधानी स्थित लखनऊ विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के शिक्षक और बीएससी की एक छात्रा के बीच फोन पर हुई वार्ता के वायरल ऑडियो ने शुक्रवार को हड़कंप मचा दिया। इस ऑडियो में शिक्षक की ओर से छात्रा से अनुचित लाभ प्राप्त करने के लिए पेपर लीक कराने का प्रलोभन दिया जा रहा है। ऑडियो में आरोपी शिक्षक, विवि की संचालित हो रही परीक्षाओं के दो प्रश्नपत्र आउट कराने का उल्लेख करते हुए छात्रा से कह रहा है कि ‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है…’। इस ऑडियो के वायरल होते ही विवि में हड़कंप मच गया। विवि प्रशासन ने थाना हसनगंज में शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। देर शाम छात्रों लविवि में प्रॉक्टर ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन किया। पुलिस प्रोफेसर को लेकर पुछताछ कर रही है। समाचार 377 Share