प्रतापगढ़,प्रयागराज और कौशांबी में आंधी-बारिश का कहर, मां-बेटे समेत 6 लोगों की मौत व कई घायल

प्रयागराज। 28 मई की रात तेज आंधी के साथ चमक-गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। आंधी-बारिश ने प्रयागराज समेत प्रतापगढ़ और कौशांबी में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज आंधी से तीनों जनपदों में मां-बेटे समेत आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। दर्जनों स्थानों पर सैकड़ों की संख्या में पेड़ जमींदोज हो गए तो टिन-छप्पर घरों से उड़ गए, वहीं कई जगह कच्चे घर भरभराकर गिर गए। बिजली के खंभे उखड़ गए जिससे बिजली आपूर्ति भी ठंप हो गई।

प्रशासन नुकसान का जायजा ले रहा 

प्रतापगढ़ और कौशांबी में गुरुवार देर रात गरज-चमक के साथ तेज वर्षा हुई। इस दौरान आंधी में सैकड़ों पेड़ और बिजली के पोल जड़ से उखड़ गए। जगह-जगह मार्ग अवरुद्ध हो गए।-कुछ कच्चे मकान भी गिर गए। लोग दहशत से घर के बाहर आ गए। तीनों जिलों में प्रशासनिक टीम क्षेत्र में भ्रमण पर है। आंधी-बारिश में नुकसान का जायजा ले रही है।

कौशांबी में 4 मौत, एक ही परिवार के 3 थे

आंधी-बारिश में कौशांबी के दूनी का पुरवा मजरा पूरब शरीरा में कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। घर के अंदर बच्चों संग सो रही 26 वर्षीय मंगर सरोज, चार वर्षीय बेटी श्वेता व तीन वर्षीय बेटे अनुभव की मलबे में दबकर मौत हो गई। सिराथू तहसील क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में टिनशेड की चपेट में आने से 50 वर्षीय चंद्रभवन की मौत हो गई।

प्रतापगढ़ में एक मौत 

प्रतापगढ़ जनपद में आंधी और बारिश के बीच एक वृद्ध की जान चली गई। महेशगंज थाना क्षेत्र के फतूहाबाद गांव में आंधी के दौरान टिन शेड का पिलर गिर गया। इसकी चपेट में 85 साल की महिला फूलकली आ गई। ग्रामीणों के सहयोग से परिवार के लोग किसी प्रकार उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रयागराज के कोरांव में बारजा गिरा, अधेड़ की मौत

प्रयागराज जनपद में यमुनापार के कोरांव नगर पंचायत के सुभाष नगर मुहल्ले के निवासी 55 वर्षीय विजय कुमार सिंह पुत्र बिहारी लाल सिंह की पड़ोसी के घर का बारजा गिरने से दबकर मौत हो गई। विजय कुमार सिंह रात में अपने टिन शेड के नीचे सो रहे थे। रात में लगभग तीन बजे आंधी के दौरान पड़ोस में बने मकान के दूसरे मंजिल का बारजा गिरने से विजय कुमार सिंह उसके नीचे दब गए।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा  

स्वजन उन्हें आनन-फानन में सीएचसी कोरांव ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर परिवार में गमगीन माहौल है। मृतक विजय कुमार सिंह नगर पंचायत कोरांव के कर्मचारी परमहंस सिंह के चाचा बताए जाते हैं।

मेजा में पेड़ गिरा, दो महिलाएं घायल 

मेजा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गड़ेवरा की आदिवासी बस्ती में शुक्रवार भोर में तेज आंधी व बारिश में भोला आदिवासी के मकान पर महुआ का पेड़ गिर गया। इससे मकान धराशायी हो गया। मकान में सो रहीं दो महिलाएं गम्भीर रूप से धायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000