प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही : “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत थाना फतनपुर पुलिस व स्वाट टीम द्वारा 2 कुंतल, 21 किलो, 640 ग्राम अवैध गांजा के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना फतनपुर पुलिस एवं स्वाट टीम को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
फतनपुर पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में ट्रक से 2 कुंतल, 21 किलो, 640 ग्राम अवैध गाँजा पकड़ा
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार व क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना प्रभारी फतनपुर मनीष कुमार त्रिपाठी मय हमराह एवं स्वाट टीम प्रभारी मय हमराह द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्रान्तर्गत पकड़ी बॉर्डर बैरियर के पास ट्रक को रोककर चेक किया गया। तलाशी के दौरान ट्रक में छिपाकर रखी गई कुल 7 बोरियों से कुल 2 कुंतल, 21 किलो, 640 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। मौके से ट्रक चालक सहित कुल 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
उड़ीसा से अवैध गाँजा लाकर ट्रान्सपोर्ट से करते थे, सप्लाई
प्रतापगढ़ के फतनपुर में पकड़े गए गांजे की करीब कीमत सवा दो करोड़ आंकी गई, पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया केस, कंधई थाना इलाके के रहने वाले है तीनों आरोपी, मो. अरबाज, शोएब मलिक, मो वसीर, उड़ीसा से कारतूस के खाली डिब्बों के बीच में छिपाकर गांजे की तस्करी करते थे। एसपी प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने बताया कि तस्करों से पूछताछ कर मास्टरमाइंड व अन्य की तलाश जारी है।
- 2 कुंतल 21 किलो 640 ग्राम अवैध गांजा की अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग ₹2,21,64,000 (लगभग ₹2.22 करोड़) है।
- थाना फतनपुर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में ट्रक से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद।
- अभियुक्तों को थाना फतनपुर क्षेत्रान्तर्गत पकड़ी बॉर्डर बैरियर के पास से गिरफ्तार किया गया।
- इस संबंध में थाना फतनपुर पर मु0अ0सं0-82/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
01. मो0 अरबाज पुत्र मो0 असलम निवासी ग्राम जाफरपुर थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष।
02. शोएब मलिक पुत्र स्व0 इस्तेखार अली निवासी ग्राम कठार मधुपुर थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष।
03. मो0 वासिर पुत्र मो0 शरीफ निवासी ग्राम मंदाह थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 27 वर्ष।
पुलिस टीम का विवरण
थाना प्रभारी फतनपुर मनीष कुमार त्रिपाठी मय हमराह का0 अभिषेक सिंह, का0 शिवम यादव, रि0का0 शिवम सिंह, रि0म0का0 अस्मिता सिंह, उ0नि0 राहुल कुमार मय हमराह का0 रामनिवास, का0 दीपक राजभर, रि0का0 अरविन्द यादव, रि0का0 विक्की यादव, म0का0 मीना थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़। व स्वाट टीम प्रभारी अमित कुमार चौरसिया मय हमराह उ0नि0 दिनेश सिंह, हे0का0 मोहित राज, हे0का0 धनंजय राज, हे0का0 महेन्द्र प्रताप, का0 अरविन्द दूबे, का0 जागीर सिंह, का0 आशुतोष पाण्डेय, का0 सनोज कुमार जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे उड़ीसा से अवैध गांजा लाकर ट्रांसपोर्ट के माध्यम से अन्य सामानों के बीच छिपाकर विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करते थे तथा अवैध कारोबार से आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। जनपद प्रतापगढ़ में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं प्रसार की रोकथाम हेतु प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा निरंतर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद को नशामुक्त वातावरण प्रदान करना तथा समाज, विशेषकर युवाओं, को इस गंभीर बुराई से सुरक्षित रखना है। आमजन से अपील है कि यदि कहीं भी अवैध रूप से मादक पदार्थों का निर्माण, क्रय-विक्रय या तस्करी होती दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर — 6307363107 पर दें। आपकी पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी।