18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: पिता बोले- प्रेमी ने मार डाला, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा

लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती घर में अचेत अवस्था में पड़ी मिली, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने बेटी के प्रेमी पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

10वीं के बाद छोड़ दी थी पढ़ाई

रैथा बीकेटी निवासी कुमकुम (18) पुत्री गुड्डू गौतम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता गुड्डू ने बताया वह दसवीं पढ़ने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। पढ़ाई के दौरान उसका संपर्क बेसन बाग बीकेटी निवासी एक युवक से हो गया था। दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था।

जिसकी जानकारी होने पर युवक से शादी की बात की गई लेकिन युवक का परिवार राजी नहीं था। जिसकी वजह से उसने बेटी कुमकुम से बात करनी बंद कर दी। इस बात से हताश होकर कुमकुम की तबीयत खराब रहने लगी।

‘कुमकुम को दी थी जान से मारने की धमकी’

परिजनों के मुताबिक, कुमकुम की तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए ठाकुरगंज स्थित टीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब 15 दिन तक भर्ती रहने के दौरान वह अपने प्रेमी से मिलने की बात कहती रही, लेकिन युवक टालमटोल करता रहा और मिलने नहीं पहुंचा। बाद में शादी की बात करने पर उसने इंकार कर दिया। आरोप है कि युवक ने कुमकुम को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

घर में अचेत अवस्था में मिली कुमकुम

मंगलवार को कुमकुम की मां राजरानी दवा लेने गई थीं, जबकि अन्य बच्चे मोहल्ले में चल रहे भंडारे में गए थे। इसी दौरान जब पिता काम से लौटे तो कुमकुम घर में अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ी मिली। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।

पिता को प्रेमी पर आशंका

परिजनों ने पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने प्रेमी युवक पर हत्या करने की आशंका जाहिर की है। उनका कहना है घर पर किसी के न रहने का फायदा उठाकर उसी ने घटना को अंजाम दिया है। वही मामले में पुलिस का कहना है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000