प्रतापगढ़:दो युवकों को पेड़ से बांधकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

प्रतापगढ़ में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गांव के रहने वाले आलोक कुमार ने शोर मचाते हुए आरोप लगाया कि तीन युवक उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए युवकों की पहचान प्रतीक और लवकुश के रूप में बताई जा रही है।

आरोप है कि ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पेड़ से बांध दिया और चोरी का आरोप लगाते हुए उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान काफी देर तक गांव में हंगामा होता रहा। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि युवकों के हाथ पेड़ से बंधे हैं और उनसे पूछताछ के साथ मारपीट की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। उन्हें थाने लाया गया, जहां बुधवार को शांतिभंग की आशंका में चालान कर छोड़ दिया गया।

वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह चोरी का मामला नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार तीसरे युवक की तलाश की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर कानून अपने हाथ में लेने की प्रवृत्ति कब थमेगी और ऐसे मामलों में जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000