सीओ सिटी प्रतापगढ़ से मिलकर अपना बयान दर्ज कराने वाली पीड़िता को एक सप्ताह बाद भी नहीं मिला न्याय, दुष्कर्म के प्रयास का नहीं दर्ज हो सका मुकदमा

प्रतापगढ़। ब्यवस्था में बैठे जिम्मेदार सभी जिम्मेदारों से यक्ष प्रश्न यह है कि महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। UP112 पर रात में ही पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आई और आरोपी को पकड़ कर कोहड़ौर थाने ले गई। सुबह पीड़िता को कोहड़ौर थाना बुलाया गया। उससे तहरीर ली गई।

फिर आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर जेल भेजने को कौन कहे, उल्टे उसे बचाने का काम करते हुए उसे शांति भंग में चालान कर दिया गया। दूसरे दिन यानि 22 मई को जब पीड़िता कोहड़ौर थाना FIR की नकल लेने अपने सहयोगी स्वामी नाथ यादव के साथ पहुँचती है तो कोहड़ौर थानाध्यक्ष धनन्जय राय दोनों को लॉकप में बंद कर दिए और कई तरह की यातनाएं दिए।

अंत में अपरान्ह 3 बजे स्वामी नाथ यादव का शांति भंग में चालान कर दिया गया। तब जाकर पीड़िता को छोड़ा गया। कोहड़ौर थानाध्यक्ष धनन्जय राय ये सब करने के लिए क्या किये होंगे ? ये बताने की जरूरत नहीं है, बल्कि समझने की जरूरत है। फिर भी सबकुछ कोहड़ौर थाने में दुरुस्त है।

थानाध्यक्ष धनन्जय राय महोदय कर्तब्यनिष्ठ और ईमानदार के प्रतिमूर्ति हैं। उनके इस सराहनीय कार्य के लिए 100 तोपों की सलामी तो बनती ही है। पीड़िता बड़ी उम्मीद के साथ पुलिस अधीक्षक महोदय से मिलने उनके कार्यालय पहुँची तो उसे सीओ सिटी से मिलकर अपनी बात रखने के लिए कहा गया।

पीड़िता ने सीओ सिटी साहेब से मिलकर अपने साथ घटित घटना को बड़ी ही निर्भीकता के साथ सुनाया, जिसे सुनकर सीओ साहेब ने पीड़िता को आश्वसन दिए कि घर जाओ तुम्हारा मुकदमा लिखा जायेगा और तुम्हारे साथ न्याय होगा और इस बीच यदि तुम्हे कोई धमकी देता है तो मुझसे बताना।

सीओ साहेब से भी पीड़िता अब उम्मीद छोड़ चुकी है। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ जब तक न्याय नहीं होगा तब तक वह उच्चाधिकारियों का दरवाजा खटखटायेगी। जरुरत पड़ी तो मुख्यमंत्री के यहाँ जनता दर्शन में पहुंचकर प्रतापगढ़ की कानून और न्याय ब्यवस्था की असलियत अवश्य बताउंगी।

साथ ही प्रभारी मंत्री/परिवहन मंत्री, उत्तर प्रदेश माननीय दया शंकर सिंह और थानाध्यक्ष धनन्जय राय के सम्बन्धों का खुलासा भी करूंगी। क्योंकि प्रभारी मंत्री के बल पर थानाध्यक्ष धनन्जय राय जी सपा का एजेंडा चला रहे हैं और क्षेत्र की जनता से धनादोहन कर रहे हैं। गजब का खेल कोहड़ौर थाना में चल रहा है, संबंध प्रभारी मंत्री से और एजेंडा सपा का चलाया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000