प्रतापगढ़ में 43 किमी गंगा एक्सप्रेसवे को ग्रीन गंगा एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी,लगेंगे 48000 पौधे,हरियाली को मिलेगी धार

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रतापगढ़ जिले में हरियाली की चादर तनेगी।दोनों तरफ पौधे लगाए जाएगे।इसे ग्रीन गंगा एक्सप्रेसवे के रूप में विकसित किया जाएगा।गंगा एक्सप्रेसवे पर वन विभाग 48 हजार पौधे लगाएगा।इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।इससे हरियाली को धार मिलेगी। 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक 12 जिलों से होकर गुजरता है।इसमें मेरठ,हापुड़,बुलंदशहर, अमरोहा,संभल,बदायूं,शाहजहांपुर,हरदोई,उन्नाव ,रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज है।

प्रतापगढ़ में 43 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे गुजरा है। गंगा एक्सप्रेसवे के आसपास के इलाकों को विकसित करने की तैयारी है।इसके दोनों छोर को हराभरा बनाने की तैयारी है। नीम बरगद,पकड़,पीपल आदि के पौधे लगाकर गंगा एक्सप्रेसवे हरियाली से समृद्ध होगा।इसे ग्रीन गंगा एक्सप्रेसवे का नाम दिया जाएगा। प्रतापगढ़ में भी वन विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। दोनों छोर पर पौधे लगाने की तैयारी है।वन विभाग की टीम ने सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है।जिले की सीमा पर आने वाले 48,000 पौधे लगाए जाएंगे।शासन के निर्देश पर वन विभाग की टीम इसकी रूपरेखा तैयार कर रही है।जुलाई महीने के पहले सप्ताह में महाभियान की शुरुआत होने की उम्मीद है।गंगा एक्सप्रेसवे पर भी पौधारोपण की रूपरेखा तैयार की गई है।।

बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे प्रतापगढ़ की सीमा लालगंज तहसील के परशुरामपुर में दाखिल हुआ है।जिले में लालगंज के बाद यह कुंडा तहसील के सांडा हर्षपुर,कोटिला बादी, गुजवर,चौरंग,सराय छत्ता,भवानीगंज कोटा,पूरे दयाल, रायअसकरनपुर,गिस्था,पनाहनगर,झींगुर,अठैसा,प्रीतमपुर, भैंसना,चेतरा,गोपालपुर,महेवा मलकिया,महेशगंज, बहोरिकपुर,सुल्तानपुर,कुशहा,रायगढ़,उमरापट्टी,पुवांसी,पूरे खांडे,मलावा छजईपुर,रोर,पूरे खोथई,त्रिलोकपुर,भटपुरवा, मैधार,भाव,शुकुलपुर,लालशाह का पुरवा,काशीपुर,धारूपुर, मुहम्मदपुर भाव,सराय बबुइन,धमावा,गोगौरी,भाट पुरवा, गोगौर,नौढिय़ा के बाद प्रयागराज की सीमा में दाखिल हुआ है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और मेरठ को जोड़ने वाले 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे लोगों के लिए 29 अप्रैल को खुला था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई जिले के सलेमपुर में इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था।लगभग 36200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए गंगा एक्सप्रेसवे से यूपी के 12 जिले और 519 गांव आपस में कनेक्ट हैं।गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए मेरठ से प्रयागराज तक की दूरी महज 6 घंटों के भीतर तय होती है।गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के मेरठ,हापुड़,बुलंदशहर,अमरोहा,संभल,बदायूं,शाहजहांपुर, हरदोई,उन्नाव,रायबरेली,प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजर रहा है। 6 लेन के साथ 594 किलोमीटर की दूरी को कवर करने वाला गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है। गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार मेरठ से हरिद्वार तक भी प्रस्तावित है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सोते समय रात में घर की कच्ची एवं जर्जर दीवार गिरने से मां बेटी सहित दो की मौत जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल     |     डॉक्टर ने 8 हजार में जोड़ी हड्डी, बाकी पैसे नहीं मिले तो जबरन मरोड़कर दोबारा तोड़ी,आरोपों पर CMO ने दिए जांच के आदेश     |     प्रेमी से बात करते-करते ओवरब्रिज से कूदी लड़कीः सिर फटने से मौत; घरवालों से लड़-झगड़कर शादी तय कराई थी     |     बुर्का पहनकर टीचर दोस्त को मार डालाः 10 लाख का गोल्ड ब्रेसलेट और चेन लूटी; 18 साल से थी दोस्ती     |     होर्मुज बंद होने से सबसे अधिक फायदा अमेरिका को,चौंकाने वाला दिग्गज का दावा,दें दी बड़ी चेतावनी     |     भारत ने अपनी तरक्‍की के आंकड़ों से विश्व को चौंकाया,बड़े-बड़े अर्थशास्‍त्री और आलोचक रह गए दंग     |     अचानक 16,500 रुपये टूटी चांदी,बिखरा सोना,वजह अमेरिका     |     यूपी में प्रचंड गर्मी करेगी वापसी,चार से छह डिग्री तक बढ़ेगा पारा,इन जिलों में लू चलने का अलर्ट     |     प्रेमी बना कातिल:लापता बीटेक छात्रा की हत्या,जंगल से मिला सिर्फ कंकाल     |     केजीएमयू के हार्ट सेंटर में बड़ा खेल,मरीजों को लगा दिए 5-5 स्टेंट,आयुष्मान फंड के दुरुपयोग की आशंका     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000