केजीएमयू के हार्ट सेंटर में बड़ा खेल,मरीजों को लगा दिए 5-5 स्टेंट,आयुष्मान फंड के दुरुपयोग की आशंका

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक-दो नहीं,बल्कि एक दर्जन से अधिक मरीजों को 5-5 स्टेंट लगाए जाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है।इस पूरे मामले में आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाले सरकारी फंड के दुरुपयोग की भारी आशंका है।प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। जांच में सामने आया है कि कई मरीजों को बार-बार भर्ती कर एक से अधिक बार स्टेंट लगाए गए।वहीं मरीजों की मेडिकल हिस्ट्री और उपचार संबंधी दस्तावेजों में भी गंभीर खामियां मिली हैं,क्योंकि आयुष्मान कार्ड के जरिए उनको स्टंट लगाए गए और भुगतान हुआ।

केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी विभाग में स्टेंट लगाने से जुड़े मामलों की जांच कर रही पांच सदस्यीय समिति ने विभाग से पिछले एक साल के एंजियोप्लास्टी और स्टेंट प्रत्यारोपण का पूरा रिकॉर्ड मांगा है। समिति अब आयुष्मान भारत समेत सरकारी योजनाओं के तहत हुए इलाज,स्टेंट लगाने के नियम,बजट और प्रक्रिया की भी पड़ताल करेगी।रिकॉर्ड मिलने के बाद मरीजों की फाइलों, एंजियोग्राफी रिपोर्ट और एंजियोप्लास्टी दस्तावेजों की गहन जांच होगी।

लगभग 15 ऐसे मरीजों के मामले सामने आए हैं,जिन्हें पांच-पांच स्टेंट लगाए गए थे।जरूरत पड़ने पर बाहरी हृदय रोग विशेषज्ञों की राय भी ली जाएगी।जांच का फोकस इस बात पर है कि क्या इतने स्टेंट लगाना चिकित्सकीय रूप से जरूरी था और क्या इलाज तय मानकों के अनुरूप किया गया। केजीएमयू के प्रवक्ता केके सिंह के मुताबिक 5-5 स्टंट लगाए जाने के मामले सामने आए,जिसमें भुगतान भी किया गया। अब आयुष्मान कार्ड और मरीजों की डाटा को मैच करने के बाद इसको आईडेंटिफाई किया जा रहा है कि एक मरीज को पांच-पांच स्टंट कैसे लगा दिए गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     शासनादेश के बाद भी नजूल सरकार की भूमि का हो रहा धड़ल्ले से बैनामा, चौहद्दी और गाटा संख्या बदलकर हो रहा खेल, अधिकारी भी इस खेल में हैं, शामिल     |     हाईकोर्ट की दखल के बाद नगरपालिका प्रशासन को काश्तकार की लगभग 19 बिस्वा जमीन पर जबरन बनाये गए पार्क को कराना पड़ा ध्वस्त     |     यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में प्रतापगढ़ पुलिस को मिली अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन की सौगात     |     मां बेल्हा देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर सब इंस्पेक्टर अनुपम त्रिपाठी ने संभाला कोहंडौर थाने का कार्यभार     |     हैरान व परेशान करने की नियत से शिकायतकर्ता सारिफ ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ से की थी शिकायत, जांच में शिकायत निकली झूठी     |     भवन स्वामी की शिकायत से नाराज होकर किरायेदार के लड़कों ने की मकान मालिक के बेटे के साथ मारपीट      |     उत्तर के जोशी से दक्षिण के जोशी तक: भाजपा के शिक्षा मंत्रियों का सफर     |     आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जब हम युवा थे तो वो दौर आज्ञा मानने का था, नई पीढ़ी पूछती है, सवाल ?     |     रीलबाजी का शौक: तीन बहनों के सिर चढ़ा इश्क का बुखार,एक ही दुल्हे से तीनों ने रचाई शादी     |     लखनऊ में कमल जैसी बनेगी नई विधानसभा:900 सीटों की क्षमता, सहारा शहर में 200 एकड़ में तैयार होगा नया परिसर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000