प्रतापगढ़ नर्सिंग होम में नवजात की मौत:डॉक्टर समेत 7 पर केस दर्ज

प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित हिंद नर्सिंग होम में नवजात बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने डॉक्टर सहित सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना 7 जून की बताई जा रही है, जब प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डिलीवरी के बाद नवजात को उचित इलाज और देखभाल नहीं मिली, जिसके कारण उसकी जान चली गई। उन्होंने अस्पताल कर्मियों पर धक्का-मुक्की और मारपीट करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। नवजात की मौत से आक्रोशित परिजन शव को लेकर नगर कोतवाली पहुंचे और घंटों तक धरना प्रदर्शन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) के आश्वासन के बाद परिजनों ने धरना समाप्त किया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने डॉ. शाहिदा सिद्दीकी सहित सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग भी इस मामले में सक्रिय हो गया है। डिप्टी सीएमओ ने हिंद नर्सिंग होम पहुंचकर जांच की। प्राथमिक तौर पर लापरवाही के संकेत मिलने पर अस्पताल की ओटी (ऑपरेशन थिएटर) और ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) को सील कर दिया गया है। इस घटना के बाद नर्सिंग होम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     शासनादेश के बाद भी नजूल सरकार की भूमि का हो रहा धड़ल्ले से बैनामा, चौहद्दी और गाटा संख्या बदलकर हो रहा खेल, अधिकारी भी इस खेल में हैं, शामिल     |     हाईकोर्ट की दखल के बाद नगरपालिका प्रशासन को काश्तकार की लगभग 19 बिस्वा जमीन पर जबरन बनाये गए पार्क को कराना पड़ा ध्वस्त     |     यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में प्रतापगढ़ पुलिस को मिली अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन की सौगात     |     मां बेल्हा देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर सब इंस्पेक्टर अनुपम त्रिपाठी ने संभाला कोहंडौर थाने का कार्यभार     |     हैरान व परेशान करने की नियत से शिकायतकर्ता सारिफ ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ से की थी शिकायत, जांच में शिकायत निकली झूठी     |     भवन स्वामी की शिकायत से नाराज होकर किरायेदार के लड़कों ने की मकान मालिक के बेटे के साथ मारपीट      |     उत्तर के जोशी से दक्षिण के जोशी तक: भाजपा के शिक्षा मंत्रियों का सफर     |     आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जब हम युवा थे तो वो दौर आज्ञा मानने का था, नई पीढ़ी पूछती है, सवाल ?     |     रीलबाजी का शौक: तीन बहनों के सिर चढ़ा इश्क का बुखार,एक ही दुल्हे से तीनों ने रचाई शादी     |     लखनऊ में कमल जैसी बनेगी नई विधानसभा:900 सीटों की क्षमता, सहारा शहर में 200 एकड़ में तैयार होगा नया परिसर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000