बिना गुनाहन, चार गोदाहन की कहावत को चरितार्थ कर दिखाया कोहड़ौर थानाध्यक्ष धनन्जय राय

प्रतापगढ़ के थाना- कोहड़ौर में कायम है, धनंजय राय की हिटलरशाही…

बिना किसी अपराध के ही शांति भंग में चालान करना और चालान करने से पूर्व थाने के अंदर बने पुरुष बंदीगृह में बंदकर कई घंटों तक यातनाएं देने के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किये जाने के लिए पीड़ित स्वामी नाथ यादव ने सूबे के मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों से की है, शिकायत…

प्रतापगढ़। पीड़ित स्वामी नाथ यादव पुत्र राम अभिलाषा यादव निवासी- लाखीपुर (बोझवा) थाना- कोहड़ौर, परगना व तहसील- पट्टी, जनपद- प्रतापगढ़ का मूल निवासी है। उसके पड़ोस में दिनांक- 20 मई की रात लगभग 1 बजे सुशीला देवी पत्नी अरविन्द यादव द्वारा हल्ला गुहार मचाया गया तो वह भी मौके पर पहुँचा तो सुशीला देवी ने बताया कि उसके साथ राजेश कुमार उर्फ गभरू बदनीयती से सोते समय उसकी चारपाई जिस पर मच्छरदानी लगी थी, उसे उठाकर उसका हाथ पकड़ लिया और मुँह दबाकर उसकी इज्ज़त के साथ जोर ज़बरदस्ती करने लगा।

सुशीला देवी ने बताया कि राजेश कुमार उर्फ़ गभरू द्वारा उसके साथ दूसरी बार ऐसा अपराध किया गया। सुशीला यादव का पति परदेश में रहता है और वह अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ घर पर रहती है। रात में ही सुशीला देवी ने आपातकालीन सेवा UP112 पर फोन करके सूचना दिया। पुलिस आई और आरोपी को उठा ले गई। सुबह कोहड़ौर थाना पर पीड़िता को बुलाया गया था। घटना के दो दिन बाद सुबह जब सुशीला देवी के कहने पर पीड़ित स्वामी नाथ यादव उसकी मदद के लिए उसके साथ कोहड़ौर थाना पहुँचा तो उसे पुरुष बंदी गृह में बंद कर दिया गया। प्रार्थी का मोबाइल, पर्स, घड़ी और रूमाल छीन लिया गया।

पीड़ित को पुरूष बंदी गृह में बंद कर तरह-तरह की यातनाएं अपरान्ह 3 बजे तक दिया गया, फिर उसका शांति भंग में चालान कर दिया गया। पीड़ित को बिना किसी अपराध के कोहड़ौर थाना में स्वयं थानाध्यक्ष धनन्जय राय द्वारा उसके साथ ऐसा ब्यवहार किया गया, मानो वह कोई आतंकवादी हो। पीड़ित से थानाध्यक्ष धनन्जय राय ने पूंछा था कि तुम किस पार्टी से जुड़े हो, प्रार्थी ने जब बताया कि वह भाजपा की विचारधारा से प्रभावित रहता है तो थानाध्यक्ष धनन्जय राय ने उसे माँ-बहन की गाली देते हुए बोले कि साले यादव होकर भाजपा की बात करते हो। तुम्हारे गाँव में तो अधिकतर यादव सपाई हैं, तुम कैसे भाजपाई हो ?

पीड़ित का शांति भंग की धारा- 170/126/135 बीएनएस एक्ट के तहत चालान कर दिया गया। पीड़ित दिनांक- 05/06/2026 को उप जिला मजिस्ट्रेट के यहाँ से अपनी जमानत की नक़ल निकलवाया तो उसे पढ़ने के बाद ज्ञात हुआ कि थानाध्यक्ष धनन्जय राय महोदय द्वारा अपने चलानी रिपोर्ट में जो तथ्य दर्शाया है कि पीड़ित द्वारा अनावश्यक रूप से अकारण एफआईआर की मांग करना और हम पुलिस वालों द्वारा एफआईआर की प्रक्रिया समझाने पर भी एक पक्षीय स्वामीनाथ (पीड़ित) उपरोक्त मानने को तैयार नहीं था और अधिक उग्र होकर अमादा फौजदारी होने लगा।

संज्ञेय अपराध को रोकने व शांति ब्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर एकपक्षीय स्वामी नाथ (पीड़ित) को गिरफ्तारी से अवगत कराते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय व राष्ट्रीय मानवाधिकार योग के आदेशों निर्देशों का पालन करते हुए समय करीब 9:00 बजे शांति ब्यवस्था के दृष्टिगत गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष धनन्जय राय का उक्त कथन बिलकुल असत्य है। पीड़ित ने बताया कि वह स्वयं थाना कोहड़ौर अपनी मर्जी से अपने पड़ोस के अरविंद यादव की पत्नी सुशीला देवी के सहयोग में उनके साथ गया था और वह किसी भी अनावश्यक रूप से अकारण एफआईआर की मांग नहीं किया।

सच तो यह है कि दिनांक- 22/05/2026 समय करीब 9:00 बजे थानाध्यक्ष धनन्जय राय जैसे ही पीड़ित व उसके साथ सुशीला देवी को थाना के अंदर आते देखा तो सार्वजानिक रूप से माँ-बहन की गाली देने लगे और दोनों पर दबाव बनाने लगे कि दो दिन पूर्व दुष्कर्म के प्रयास की घटना में वह समझौता कर ले। जब थानाध्यक्ष धनन्जय राय की बात सुशीला देवी नहीं मानी तो स्वामी नाथ को पुरूष बंदीगृह में बंद कर दिया और अपरान्ह 3 बजे उसका शांति भंग में चालान कर दिया गया।

स्वामी नाथ का दोष यही है कि वह मानवतावश एक दुष्कर्म के प्रयास से घबराई महिला के साथ थाना चला गया था, जहाँ से उसका चालान कर झूठी कहानी बनाकर चालानी रिपोर्ट उप जिला मजिस्ट्रेट पट्टी के न्यायालय में पेश किया गया l जहाँ से वह अपनी जमानत कराया है और अपनी पीड़ा श्रीमान जी के समक्ष ब्यक्त कर रहा है। एक तरफ आम जनता के मन में पुलिस के प्रति अड़ियल और तानाशाही रवैया भूलने की सीख दी जाती है और बिना डरे और सहमें अपनी पीड़ा पुलिस के समक्ष कहने के लिए प्रेरित किया जाता है।

वहीं दूसरी तरफ कोहड़ौर थाना में तैनात प्रभारी थानाध्यक्ष तानाशाह बनकर मनमानी करके आम जनता के मौलिक अधिकार का हनन कर रहे हैं। सिर्फ दिखाने के लिए कागजी कोरम में माननीय सर्वोच्च न्यायालय व राष्ट्रीय मानवाधिकार आ योग के आदेशों निर्देशों का पालन कराया जाता है। ताकि स्वयं की बचत हो सके और सामने वाला पीड़ित पक्ष उसके सामने नतमस्तक बना रहे। थानाध्यक्ष धनन्जय राय का एक फंडा है कि थाना कोहड़ौर में आने वाला भाजपाई नेता उन्हें काम के बदले रिश्वत नहीं देगा। इसलिए मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के नेताओं को कोहड़ौर थाना में अधिक तवज्जों मिलती है और उन्हीं के सहारे थानाध्यक्ष धनन्जय राय दिन रात धन कमाने में लगे रहते हैं।

उसकी बातों पर यकीन न हो तो एक सप्ताह का सीसीटीवी फुटेज निकाल कर चेक किया जा सकता है। थानाध्यक्ष धनन्जय राय की कार्यशैली से सरकार की बदनामी हो रही है और इसका सीधा असर आगामी विधानसभा चुनाव- 2027 में देखने को मिलेगा। एक थानाध्यक्ष के पद पर रहते हुए जिस तरह से थानाध्यक्ष धनन्जय राय सपा के एजेंट की तरह कार्य कर रहे हैं, वह पुलिस सेवा नियमावली के विपरीत है और सामाजिक न्याय के खिलाफ है।

पीड़ित स्वामी नाथ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मांग की है कि उसके साथ थानाध्यक्ष धनन्जय राय द्वारा किये गए नियम विरुद्ध कार्यवाही की जाँच कराकर उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाए, साथ ही थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर सपा का एजेंडा चलाने की गोपनीय जांचकर तत्काल प्रभाव से उन्हें सस्पेंड किया जाए और विभागीय जाँच करते हुए उन्हें दंडित किया जाए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     बिना गुनाहन, चार गोदाहन की कहावत को चरितार्थ कर दिखाया कोहड़ौर थानाध्यक्ष धनन्जय राय     |     आईजी प्रयागराज परिक्षेत्र, अजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 की तैयारियों हेतु उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न     |     सोते समय रात में घर की कच्ची एवं जर्जर दीवार गिरने से मां बेटी सहित दो की मौत जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल     |     डॉक्टर ने 8 हजार में जोड़ी हड्डी, बाकी पैसे नहीं मिले तो जबरन मरोड़कर दोबारा तोड़ी,आरोपों पर CMO ने दिए जांच के आदेश     |     प्रेमी से बात करते-करते ओवरब्रिज से कूदी लड़कीः सिर फटने से मौत; घरवालों से लड़-झगड़कर शादी तय कराई थी     |     बुर्का पहनकर टीचर दोस्त को मार डालाः 10 लाख का गोल्ड ब्रेसलेट और चेन लूटी; 18 साल से थी दोस्ती     |     होर्मुज बंद होने से सबसे अधिक फायदा अमेरिका को,चौंकाने वाला दिग्गज का दावा,दें दी बड़ी चेतावनी     |     भारत ने अपनी तरक्‍की के आंकड़ों से विश्व को चौंकाया,बड़े-बड़े अर्थशास्‍त्री और आलोचक रह गए दंग     |     अचानक 16,500 रुपये टूटी चांदी,बिखरा सोना,वजह अमेरिका     |     यूपी में प्रचंड गर्मी करेगी वापसी,चार से छह डिग्री तक बढ़ेगा पारा,इन जिलों में लू चलने का अलर्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000