लड़की से प्रेमी ने रेप किया, दोस्तों ने वीडियो बनायाःपीड़िता बोली अब ब्लैकमेल कर रहे; 3 के खिलाफ एफआईआर

गोरखपुर में 14 साल की लड़की से उसके प्रेमी ने रेप किया। उसने घर के पास रहने वाली लड़की को रात में मिलने के लिए खेत में बुलाया। फिर इधर-उधर की बातें करने के बाद उसके साथ जबरन रेप किया। इस दौरान उसके 2 दोस्त भी मौजूद थे, जो वीडियो बनाते रहे। 5 जून को हुई इस घटना के बाद लड़की 2 दिन तक डर की वजह से चुप रही। लेकिन, इसी बीच प्रेमी ने एक अश्लील वीडियो लड़की को भेजकर उसको ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद लड़की ने अपने घरवालों को घटना के बारे में बताया। रविवार को सहजनवा थाने में मां ने शिकायत की। पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड आशीष निषाद (20), उसके दोनों दोस्तों दीपक (22) और आर्यन (23) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 3 टीमें बनाई गई हैं।

अब पूरा मामला सिलसिलेवार जानिए

सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की लड़की अपने परिवार के साथ रहती है। उसी गांव में 20 साल का आशीष निषाद भी रहता है। आशीष की लड़की से काफी समय से बातचीत होती थी। इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ गईं। लड़की का कहना है कि आशीष ने 5 जून की देर रात उसको गांव के सिवान की ओर मिलने के लिए बुलाया। पहले लड़की ने रात में आने से इनकार कर दिया। लेकिन, आशीष के बार-बार कहने पर वह मिलने के लिए तैयार हो गई। दोनों रात के अंधेरे में खेतों की तरफ पहुंचे। वहां आशीष के साथ उसके 2 दोस्त भी मौजूद थे।

लड़की ने जब वहां आशीष के दो दोस्तों को देखा, तो वह घबरा गई। लेकिन, आशीष ने लड़की को भरोसा दिलाया कि वे उसके दोस्त हैं। डरने की कोई बात नहीं है। इसके बाद बातचीत के दौरान आशीष ने लड़की से रेप किया। इस बीच उसके दोनों साथी घटना का वीडियो बनाते रहे।

घटना के बाद लड़की ने रोते हुए पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इस पर तीनों युवक वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगे। 6 जून को आशीष ने लड़की को दोबारा मिलने के लिए बुलाया, लेकिन उसने आने से मना कर दिया।

इस पर आशीष ने रेप के कुछ फोटो लड़की के मोबाइल पर भेजकर उसे डराने की कोशिश की। धमकियों और लोकलाज के डर से लड़की ने यह बात कुछ समय तक अपने घरवालों को नहीं बताई।

मोबाइल पर वीडियो पहुंचते ही खुला मामला

जब लड़की किसी भी तरह आने को तैयार नहीं हुई, तो आशीष ने उसके मोबाइल पर रेप का वीडियो भेजा और ब्लैकमेल करने लगा। साथ ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इससे घबराई लड़की ने रोते हुए पूरी घटना अपने घरवालों को बताई। वीडियो देखने के बाद घरवालों ने डायल- 112 पर सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीआरवी टीम और सहजनवा थाना पुलिस शनिवार रात ही गांव पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ के दौरान लड़की ने वीडियो दिखाया। साथ ही आरोपियों की पहचान करते हुए उनके नाम बताए। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई, जहां कार्रवाई के बाद मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा     |     प्रतापगढ़ में जिसकी लाठी, उसकी भैंस की कहावत को चरितार्थ करने में जिला प्रशासन की रहती है, सहमति     |     बड़े भाई ने छोटे भाई को मार डाला: सिलेंडर से सिर फोड़ा, टांग पकड़कर सड़क पर फेंका; बोला- जिसे जो करना हो कर लो     |     लड़की से प्रेमी ने रेप किया, दोस्तों ने वीडियो बनायाःपीड़िता बोली अब ब्लैकमेल कर रहे; 3 के खिलाफ एफआईआर     |     रेप का आरोपी कथावाचक बोला- दुल्हन नहीं बनाऊंगा, मिलता रहूंगाः पीड़ित महिला से बातचीत का ऑडियो, अयोध्या में FIR के बाद फरार     |     प्रेमी के लिए ममता हुई शर्मसार:मां ने किया जिगर के टुकड़े का कत्ल     |     सरकारी धन से पूर्व जनप्रतिनिधि का प्रचार? मांधाता क्षेत्र पंचायत के कार्यों पर उठ रहे गंभीर सवाल     |     प्रतापगढ़ में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन:पहले दिन 2758 अनुपस्थित, आज 11 हजार परीक्षार्थी शामिल होने की उम्मीद     |     प्रतापगढ़ नर्सिंग होम में नवजात की मौत:डॉक्टर समेत 7 पर केस दर्ज     |     बिना गुनाहन, चार गोदाहन की कहावत को चरितार्थ कर दिखाया कोहड़ौर थानाध्यक्ष धनन्जय राय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000