रेप का आरोपी कथावाचक बोला- दुल्हन नहीं बनाऊंगा, मिलता रहूंगाः पीड़ित महिला से बातचीत का ऑडियो, अयोध्या में FIR के बाद फरार

अयोध्या के कथावाचक पवन देव महाराज (42) पर रेप का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। रविवार रात उसके आवास पर कई बार दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। वहीं, सोमवार को बीकापुर पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल भी कराया। इस बीच कथावाचक और आरोप लगाने वाली बिहार की महिला के बीच बातचीत का 6 मिनट 30 सेकेंड का ऑडियो सामने आया है। ऑडियो शिकायत दर्ज कराने के 2 दिन पहले (4 जून) का है। इसमें कथित तौर पर पवन देव महाराज महिला से भावुक होकर बात करते सुनाई दे रहा है। सामने आए ऑडियो में पवन देव महाराज महिला को जमीन-जायदाद देने की बात कहते हैं। जबकि, महिला बार-बार केवल उनका नाम और पत्नी का अधिकार मांगती है। महिला ने दैनिक भास्कर को बताया कि यह ऑडियो उसकी और कथावाचक की बातचीत का है।

पढ़िए कथावाचक और महिला के बीच बातचीत

कथावाचकः मैं क्या करूं, कहां जाऊं। मेरी कोई गलती नहीं है। मैं आपको अपनी जमीन-जायदाद सब दे दूंगा।

महिलाः मुझे कुछ नहीं चाहिए, बस आपका नाम चाहिए।

कथावाचकः मैं आपको अपना नाम कैसे दे दूं। घर वाले नहीं मानेंगे। मैंने आपसे शादी की है, आपको सिंदूर लगाया है, भगवान से आपको मांगा है, लेकिन अब आगे कुछ नहीं हो सकता।

महिला: मुझे कुछ नहीं चाहिए। आप नहीं हो तो जमीन-जायदाद का क्या करूंगी?

कथावाचकः तो बताओ, क्या करूं? दुनिया छोड़ दूं?

महिला: नहीं, बस मुझे कुछ नहीं चाहिए।

कथावाचकः मेरे पास कोई ऑप्शन हो तो बताइए। क्या मैं आपकी प्लास्टिक सर्जरी कराकर चेहरा बदलवा दूं, जिससे कोई आपको पहचान न सके?

महिलाः हम लोग बहुत दूर तक चले आए हैं, अब कुछ नहीं हो सकता।

कथावाचकः आप हमारे नाम से अकेले नहीं रह सकतीं क्या?

मैं आपसे मिलने आया करूंगा। जब समय मिलेगा, तब बात करता रहूंगा। आपके पास आकर रहूंगा। आप जो चाहो, वह कर दूंगा। बच्चों के साथ रहो। जो करना है, वह करो।

महिला: नहीं, मुझे आपके साथ रहना है। जमीन-घर कुछ नहीं चाहिए। उसका क्या करूंगी?

कथावाचकः अब मैं क्या करूं? कैसे आपको दुल्हन बनाकर ले आऊं?

महिला: मैं न किराए के घर में रहना चाहती हूं और न ही अपने घर में। मैं केवल आपके घर में रहना चाहती हूं।

कथावाचकः आपको वैसे अकेले, कुत्तों की तरह रहना मंजूर है, लेकिन ऐसे नहीं रह सकतीं कि मैं आपसे बात करता रहूं और आकर मिलता रहूं?

महिला: मैं आपकी पत्नी बनकर रहना चाहती हूं। वैसे नहीं रहना चाहती।

कथावाचक पवन देव महाराज का पूरा मामला 10 पॉइंट्स

1. बिहार के सीवान जिले की एक महिला ने अयोध्या में रहने वाले कथावाचक पवन देव महाराज पर रेप, मारपीट, धमकी और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

2. महिला ने बताया- जुलाई, 2023 में बिहार के चंपारण में हुई एक कथा के दौरान उसकी मुलाकात पवन देव महाराज से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई।

3. 10 जुलाई, 2025 को पवन देव महिला और उसके बेटे को राम मंदिर में वीआईपी दर्शन कराने के बहाने अयोध्या लेकर आया।

4. अयोध्या में कथावाचक ने महिला को अपने घर में ठहराया। अगले दिन घर में अकेला पाकर उसके साथ रेप किया।

5. महिला ने जब विरोध किया और पुलिस में शिकायत की बात कही, तो कथावाचक ने माफी मांगते हुए शादी करने का वादा किया।

6. 17 अगस्त, 2025 को दोनों ने अयोध्या के नाका हनुमानगढ़ी स्थित मंदिर में विवाह किया। इसके बाद वह कथावाचक के घर में रहने लगी।

7. शादी के बाद महिला प्रेग्नेंट हो गई थी और कुछ समय तक कथावाचक के परिवार के साथ रही।

8. 4 नवंबर, 2025 को कथावाचक ने अपने छोटे भाई के साथ उसे जबरन मायके भेज दिया। विरोध करने पर पुलिस कार्रवाई का डर दिखाया गया।

9. महिला के करीब 10 लाख रुपए के जेवर और अन्य कीमती सामान कथावाचक के पास ही है, जिन्हें वापस नहीं किया गया।

10. महिला ने आरोप लगाया कि बाद में कथावाचक और उसके पिता पंडित रमाकांत शास्त्री उसके घर पहुंचे। वहां मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

महिला की शिकायत पर बीकापुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार (6 जून) रात मुकदमा दर्ज किया था। मामला जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर बीकापुर क्षेत्र का है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और कथावाचक की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस अफसरों का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को बीकापुर पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल कराया गया है। वहीं, मुकदमा दर्ज होने के बाद से कथावाचक के घर पर सन्नाटा पसरा है। उसके घरवाले भी सामने आने से बच रहे हैं।

अब कथावाचक पवन देव के बारे में जानिए…

खुद को कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का शिष्य बताते हैं

पवन देव महाराज बीकापुर थाना क्षेत्र के मलेथू कनक गांव का रहने वाला है। वह खुद को प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का शिष्य बताता है। पिछले कुछ सालों में कथा के जरिए से धार्मिक जगत में अपनी पहचान बना चुका है।

पवन देव महाराज को 13 मई, 2026 को करणी सेना का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया था। इसके बाद वेहसंगठन से जुड़े विभिन्न सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखता है। धार्मिक मंचों के साथ उसकी पहचान एक युवा

कशातात्चत और तक्ता के रूता में भी है।

पवन देव के पिता रमाकांत शास्त्री कर्मकांडी हैं। वह पारिवारिक स्तर पर धार्मिक अनुष्ठानों और पूजन कार्यों में उनके साथ जुड़े रहते हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि शिकायत के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस तथ्यों का सत्यापन करने में जुटी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     शासनादेश के बाद भी नजूल सरकार की भूमि का हो रहा धड़ल्ले से बैनामा, चौहद्दी और गाटा संख्या बदलकर हो रहा खेल, अधिकारी भी इस खेल में हैं, शामिल     |     हाईकोर्ट की दखल के बाद नगरपालिका प्रशासन को काश्तकार की लगभग 19 बिस्वा जमीन पर जबरन बनाये गए पार्क को कराना पड़ा ध्वस्त     |     यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में प्रतापगढ़ पुलिस को मिली अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन की सौगात     |     मां बेल्हा देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर सब इंस्पेक्टर अनुपम त्रिपाठी ने संभाला कोहंडौर थाने का कार्यभार     |     हैरान व परेशान करने की नियत से शिकायतकर्ता सारिफ ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ से की थी शिकायत, जांच में शिकायत निकली झूठी     |     भवन स्वामी की शिकायत से नाराज होकर किरायेदार के लड़कों ने की मकान मालिक के बेटे के साथ मारपीट      |     उत्तर के जोशी से दक्षिण के जोशी तक: भाजपा के शिक्षा मंत्रियों का सफर     |     आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जब हम युवा थे तो वो दौर आज्ञा मानने का था, नई पीढ़ी पूछती है, सवाल ?     |     रीलबाजी का शौक: तीन बहनों के सिर चढ़ा इश्क का बुखार,एक ही दुल्हे से तीनों ने रचाई शादी     |     लखनऊ में कमल जैसी बनेगी नई विधानसभा:900 सीटों की क्षमता, सहारा शहर में 200 एकड़ में तैयार होगा नया परिसर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000