प्रेम जाल में फंसाकर युवती का मतांतरण, किया निकाह; प्रतापगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर दबोचा

प्रतापगढ़। प्रेम जाल में फंसाकर मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती का मतांतरण करवा दिया। इसके बाद उससे निकाह भी कर लिया। निकाह के दूसरे दिन पुलिस ने आरोपित मुजाइद अली को निकाह के अभिलेख के साथ गिरफ्तार कर लिया। युवती को भी सकुशल बरामद किया गया।

नवाबगंज थाना क्षेत्र का मामला 

यह प्रकरण जिले के नवाबगंज थाने के एक गांव का है। एक महिला ने चार जून को थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि तीन जून की रात परिवार के सदस्य सो रहे थे। चार जून की सुबह उनकी 19 वर्षीय पुत्री घर पर नहीं मिली। परिवार ने खोजबीन की तो पता चला कि आरोपित मुजाइद अली पुत्र जाबिर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर भाग गया है।

आरोपित की गिरफ्तारी को पुलिस की दो टीमें लगी थीं

काफी तलाश के बावजूद लड़की का कोई पता नहीं चला। मुस्लिम युवक द्वारा लड़की को भगा ले जाने की सूचना पर पुलिस चौकन्नी हो गई। मुकदमा दर्ज करके धरपकड़ के लिए दो टीमें लगा दी गईं। थाना प्रभारी नवाबगंज संतोष सिंह के नेतृत्व में दारोगा विनय वर्मा ने टीम के साथ सटीक सूचना मिलने पर मंगलवार को कालाकांकर अंडरपास के बगल से 23 वर्षीय आरोपित मुजाइद अली को पकड़ लिया।

युवती से कलमा व नमाज पढ़वा रहा था 

आरोपित मुजाइद अली के पास ई-स्टांप में निकाह का अनुबंध मिला। पूछताछ में पता चला कि आरोपित ने युवती का जबरन मतांतरण करवाकर उसे मुस्लिम धर्म मानने पर विवश कर दिया था। उससे कलमा व नमाज पढ़वा रहा था। वह उसे मुंबई लेकर भागने की तैयारी में था। इसके पहले पकड़ लिया गया। युवती के बयान के बाद आरोपित पर अवैध मतांतरण, जबरन निकाह करने, धमकी देने, अपहरण की धाराएं केस में शामिल कर ली गईं। प्रकरण संज्ञान में आते ही पुलिस सक्रिय हो गई। आरोपित पर केस दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी कर ली गई है। केस की गहराई से जांच की जा रही है।

– बृजनंदन राय, एएसपी पश्चिमी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में प्रतापगढ़ पुलिस को मिली अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन की सौगात     |     मां बेल्हा देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर सब इंस्पेक्टर अनुपम त्रिपाठी ने संभाला कोहंडौर थाने का कार्यभार     |     हैरान व परेशान करने की नियत से शिकायतकर्ता सारिफ ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ से की थी शिकायत, जांच में शिकायत निकली झूठी     |     भवन स्वामी की शिकायत से नाराज होकर किरायेदार के लड़कों ने की मकान मालिक के बेटे के साथ मारपीट      |     उत्तर के जोशी से दक्षिण के जोशी तक: भाजपा के शिक्षा मंत्रियों का सफर     |     आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जब हम युवा थे तो वो दौर आज्ञा मानने का था, नई पीढ़ी पूछती है, सवाल ?     |     रीलबाजी का शौक: तीन बहनों के सिर चढ़ा इश्क का बुखार,एक ही दुल्हे से तीनों ने रचाई शादी     |     लखनऊ में कमल जैसी बनेगी नई विधानसभा:900 सीटों की क्षमता, सहारा शहर में 200 एकड़ में तैयार होगा नया परिसर     |     सेना के जवान ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को दी खौफनाक मौत, हत्या कर नहर में फेंकी लाश     |     सीएम योगी ने सिक्स लेन फ्लाईओवर का किया लोकार्पण,कहा-कनेक्टिविटी के हर क्षेत्र में गोरखपुर अव्वल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000