उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की अनियमतता या संदिग्ध गतिविधि को कतई बर्दाश्त न किया जाए…

 

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जनपद प्रतापगढ़ में व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित राजकीय बालिका इण्टर कालेज, प्रतापगढ़ परीक्षा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र के भीतर और बाहर तैनात पुलिस बल की तैनाती और सतर्कता का जायजा लिया। अभ्यर्थियों की सघन तलाशी और प्रवेश प्रक्रिया की व्यवस्था को परखा। परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता और कंट्रोल रूम की व्यवस्था की जांच की गई। केंद्र पर उपलब्ध अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया गया।

परीक्षा की शुचिता (पवित्रता) बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए, पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की अनियमतता या संदिग्ध गतिविधि को कतई बर्दाश्त न किया जाए। केंद्र के बाहर अनावश्यक भीड़ न होने दी जाए और यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए। अभ्यर्थियों के साथ शालीनता का व्यवहार रखते हुए सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000