कश्मीर घूम लखनऊ लौट रहा था परिवार, झपकी से डिवाइडर में घुसी कार,तीन की मौत

जम्मू-कश्मीर घूमकर घर लौट रहे लखनऊ के परिवार की स्कॉर्पियो गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर में जा चुकी। नींद की झपकी के कारण हुए इस हादसे में लखनऊ निवासी चमड़ा कारोबारी अबूवकर (40), अबूवकर की भाभी हिना (28) और भांजी जुनैरा (15) की मौत हो गई। चमड़ा कारोबारी की पत्नी, भाई समेत परिवार के आठ लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के वक्त अबूवकर खुद की गाड़ी चला रहे थे। हादसाग्रस्त गाड़ी के पीछे चल रही कार में सवार तौकीर ने बतौर प्रत्यक्षदर्शी बताया कि हादसा बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे हुआ। उनका कहना है कि आगे चल रही स्क्रॉर्पियो के अचानक अनियंत्रित होकर डिवाडर में घुसने से साफ है कि चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ है।

हादसे के एक घायल ने भी पुलिस को दिए बयान में ड्राइविंग के दौरान झपकी को कारण बताया है। घायलों में शामिल अबुवकर के भाई उमर ने बताया कि वह और उनका परिवार लखनऊ के दुबग्गा इलाके में मोहल्ला नखास के शीरमाल वाली गली में रहते हैं। बच्चों के स्कूलों की छुट्टी में घूमने के इरादे से परिवार के अधिकांश सदस्य दो गाड़ियों से पहली जून को जम्मू-कश्मीर गए थे।

मंगलवार रात लखनऊ वापसी का सफर शुरू किया था। बुधवार सुबह स्कॉर्पियो का हादसा हो गया। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि यह हादसा अमरोहा के थाना सैदनगली क्षेत्र में हुआ लेकिन नजदीकी के कारण संभल के कैलादेवी थाने की पुलिस तत्काल पहुंच गई। पीड़ितों को बिना देरी उपचार दिलाने के लिए संभल अस्पताल में लाया गया।

घायलों में अबुवकर अबुवकर की पत्नी कुलसुम (38), अबुवकर के भाई मोहम्मद उमर (32),  भांजी सिदरा (14), भांजी हनिया (02), मृतक हिना के बच्चे मोहम्मद (04) और अफ्फान (10) शामिल हैं। इसके अलावा अफीफा (07), हामना (10) भी घायल हुए हैं, जिनका हताहतों से रिश्ता स्पष्ट नहीं हो सका है। 
स्कॉर्पियो के अलावा एक अन्य कार में सवार परिवार के बाकी लोग आगे चल रहे थे। करीब 20 किमी आगे टोल प्लाजा पर पहुंचते ही उन्हें फोन से हादसे की जानकारी मिली और उन्होंने मौके की ओर वापसी की। ये लोग घायलों में शामिल गंभीर हालत वालों को बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों में ले गए।
हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हुई है, जिनमें स्कॉर्पियो चलाने वाले भी शामिल हैं। चालक की झपकी के चलते हादसा बताया गया है। पुलिस घायलों के उपचार में सहयोग के साथ अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। -कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मां बेल्हा देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर सब इंस्पेक्टर अनुपम त्रिपाठी ने संभाला कोहंडौर थाने का कार्यभार     |     हैरान व परेशान करने की नियत से शिकायतकर्ता सारिफ ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ से की थी शिकायत, जांच में शिकायत निकली झूठी     |     भवन स्वामी की शिकायत से नाराज होकर किरायेदार के लड़कों ने की मकान मालिक के बेटे के साथ मारपीट      |     उत्तर के जोशी से दक्षिण के जोशी तक: भाजपा के शिक्षा मंत्रियों का सफर     |     आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जब हम युवा थे तो वो दौर आज्ञा मानने का था, नई पीढ़ी पूछती है, सवाल ?     |     रीलबाजी का शौक: तीन बहनों के सिर चढ़ा इश्क का बुखार,एक ही दुल्हे से तीनों ने रचाई शादी     |     लखनऊ में कमल जैसी बनेगी नई विधानसभा:900 सीटों की क्षमता, सहारा शहर में 200 एकड़ में तैयार होगा नया परिसर     |     सेना के जवान ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को दी खौफनाक मौत, हत्या कर नहर में फेंकी लाश     |     सीएम योगी ने सिक्स लेन फ्लाईओवर का किया लोकार्पण,कहा-कनेक्टिविटी के हर क्षेत्र में गोरखपुर अव्वल     |     माफियाओं के परिवार के खिलाफ ऐक्शन में यूपी पुलिस, अतीक के बाद मुख्तार की पत्नी पर कसा शिकंजा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000