यूपी की एक और ‘मुस्कान’: इंस्टा पर प्यार और प्रेमी संग मिलकर पति का बेरहमी से कत्ल

बागपत के नौरोजपुर गुर्जर गांव में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। शुक्रवार रात सचिन (33) की पत्नी रचना ने अपने प्रेमी सोनू निवासी रंछाड़ के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। कीटनाशक के छिड़काव से सामान्य मौत दिखाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना के बाद प्रेमी भाग गया। नौरोजपुर गुर्जर गांव के रहने वाले नवीन ने बताया कि शनिवार सुबह 3.33 बजे उसके भाई सचिन की पत्नी ने फोन किया। रचना ने बताया कि सचिन की शुक्रवार को खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने से तबीयत बिगड़ गई थी और अब तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। परिजन सचिन को उठाकर बड़ौत के निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद एक अन्य अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

शनिवार सुबह गले पर निशान देखकर परिजनों को शक हुआ तो विकास के पड़ोसी के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। इसमें रात को दस बजे एक युवक सचिन के घर में आता हुआ और सुबह तीन बजकर 28 मिनट पर बाहर जाते हुए दिखाई दिया। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने रचना से पूछताछ की तो वह कीटनाशक दवाई के छिड़काव से पति की मौत होने की बात कहती रही। जब सख्ती दिखाई तो उसने प्रेमी सोनू के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार ली। रचना ने बताया कि प्रेमी ने शुक्रवार को नशे की गोलियां लाकर दीं, जो पति को खीर में मिलाकर खिला दीं। पति के सोने पर प्रेमी को बुलाकर उसकी हत्या कर दी।

प्लानिंग के तहत दिया घटना को अंजाम

रचना ने बताया कि इंस्टाग्राम पर सोनू से बातचीत के बाद दोनों ने एक-दूसरे का नंबर लेकर बात करनी शुरू कर दी। वह पति से परेशान रहती थी, जो उसके साथ मारपीट करता था। शुक्रवार को प्रेमी ने नशे की गोलियां लाकर दी थीं, जो सभी उसको खिला दीं। घटना को अंजाम देने के लिए रचना ने दरवाजा खुला रखा था। मौका पाते ही प्रेमी अंदर आ गया। रात में करीब 12 बजे तकिए से मुंह व गला दबाकर सचिन की हत्या कर दी। इसके बाद करीब साढ़े तीन घंटे तक दोनों मकान में ही रहे। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, प्रेमी को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूरज कुमार राय, एसपी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     10 करोड़ का 600 किलो गांजा जब्तः आटा-मैदा लदे कंटेनर में छिपाकर उड़ीसा से आगरा ले जा रहे थे, अलग रंग की बोरी से हुई पहचान     |     16 साल के पोते ने दादा को गोली मारी, मौतः घर पहुंचते ही रोने का नाटक करने लगा,2 नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार     |     जीजा ने साले को महिला के साथ होटल में पकड़ा: चौथी मंजिल पर पानी की टंकी में छिपी     |     बॉयफ्रेंड ने दोस्त संग दो नाबालिग बहनों से किया रेपः छोटी बहन बगीचे में बेहोश हुई, मऊ में बड़ी वाली फंदे पर लटकी     |     5 साल का बेटा पूछ रहा- पापा कब आएंगे: देवरिया में पिता बोले- कर्ज लेकर जहाज पर भेजा था; अमेरिकी हमले में हुई मौत     |     मां के डांटने पर 12 साल के बेटे का सुसाइड:बेल्ट से गला कसकर दी जान     |     पूर्व-विधायक के बेटे ने पत्नी के सीने में गोली मारीः खुद भी जान दी, ढाई लाख के गबन का चल रहा था केस     |     बहन की हत्या कर चौकी पहुंचा भाईः बोला- मारकर कुएं में फेंक दिया, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी     |     पति की लाश से पत्नी ने मांग में सिंदूर भरवाया:रोते हुए बोलीं- अब चूड़ियां कैसे उतारूं, प्रयागराज में 4 दोस्तों की हुई थी मौत     |     यूपी की एक और ‘मुस्कान’: इंस्टा पर प्यार और प्रेमी संग मिलकर पति का बेरहमी से कत्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000