भारत कितना झेल सकता है बोझ,तेल की कीमत इससे ऊपर गई तो बढ़ जाएगा जोखिम

नई दिल्‍ली।भारत एक खास कीमत तक ही कच्‍चे तेल का भार उठा सकता है,लेकिन इससे ज्‍यादा कीमत होने पर ग्रोथ और महंगाई का जोखिम बढ़ने की आशंका है।यह बात अवेंडस वेल्थ की रिपोर्ट में कही गई है।रिपोर्ट के मुताबिक भारत की अर्थव्यवस्था में वित्त वर्ष 2026-27 में लगभग 90 डॉल्‍र प्रति बैरल की औसत कच्चे तेल की कीमतों को झेलने की क्षमता है,लेकिन कीमतें लंबे समय तक इस स्तर से ऊपर रहती हैं तो इससे ग्रोथ,महंगाई और बाहरी बैलेंस पर असर पड़ सकता है।

अपनी हालिया रिपोर्ट में अवेंडस वेल्थ कंपनी ने कहा कि भारत के मैक्रो फंडामेंटल मजबूत दिखते हैं।अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2026-27 में लगभग 90 डॉलर प्रति बैरल की औसत ब्रेंट कीमत को झेल सकती है।हालांकि कीमतें लंबे समय तक इस स्तर से ऊपर रहती हैं तो इससे दिक्कतें शुरू होने के आसार हैं। अवेंडस वेल्थ के मुताबिक भारत इस क्षेत्र पर काफी हद तक निर्भर है।भारत का लगभग 47 फीसदी कच्चा तेल, 61 फीसदी एलपीजी और 29 फीसदी एल‌एनजी आयात होर्मुज स्‍ट्रेट से होकर आता है।

तेल की बढ़ी हुई कीमतों से इस तरह खतरा

तेल की बढ़ी हुई कीमतें भारत की मैक्रो-इकोनॉमिक स्थिरता के लिए सीधा खतरा हैं।अवेंडस ने इंस्टीट्यूशनल रिसर्च हाउस के अनुमानों का हवाला दिया।कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में प्रति बैरल 10 डॉलर की बढ़ोतरी से भारत का चालू खाता घाटा लगभग 18 अरब डॉलर बढ़ सकता है।यह जीडीपी का लगभग 0.41 फीसदी है।इसका असर सिर्फ बाहरी बैलेंस तक ही सीमित नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एनालिस्ट का अनुमान है कि ब्रेंट क्रूड की कीमत में हर 10 डॉलर की बढ़ोतरी से वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट में 30-35 बेसिस पॉइंट की कमी आ सकती है।

महंगाई बढ़ने का डर

अवेंडस वेल्थ ने ऊर्जा की ऊंची कीमतों से महंगाई पर पड़ने वाले असर को भी उजागर किया।एमके,स्पार्क और कोटक की रिसर्च के अनुमानों के आधार पर अगर कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची रहती हैं तो कंज्यूमर महंगाई दर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कम्फर्ट जोन तक या उससे ऊपर जा सकती है।होर्मुज स्‍ट्रेट के बंद होने से ग्लोबल ऑयल मार्केट पर बड़ा असर पड़ सकता है।चूंकि दुनिया की लगभग एक-पांचवीं कच्चे तेल की सप्लाई इसी रास्ते से होती है।इसलिए इसमें बड़ी रुकावट आने से तेल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं।

भारत के लिए अभी भी ये हैं पॉजिटिव फैक्टर

इन जोखिमों के बावजूद अवेंडस वेल्थ का मानना है कि भारत अनिश्चितता के इस दौर में अपेक्षाकृत मजबूत स्थिति में है।रिपोर्ट में लगभग 5.1 लाख करोड़ रुपये की कम्‍फर्टेबल सिस्टम लिक्विडिटी,लगभग 11 महीने के आयात को कवर करने के लिए पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार और सरकार की ओर से लगातार कैपिटल एक्सपेंडिचर के समर्थन का जिक्र किया गया है।इसमें यह भी कहा गया है कि कई सालों तक कर्ज कम करने और बेहतर कैश फ्लो की वजह से कंपनियों की बैलेंस शीट पहले के साइकल की तुलना में काफी बेहतर स्थिति में हैं। इससे उन्हें शॉर्ट-टर्म झटकों को झेलने की ज्‍यादा क्षमता मिलती है।नोट में कहा गया है,हालांकि एनर्जी की ऊंची कीमतें निकट भविष्य में मार्जिन पर दबाव डाल सकती हैं,लेकिन भारतीय कंपनियों की बेहतर फाइनेंशियल स्थिति उन्हें कैपेक्स बनाए रखने और हालात सामान्य होने पर ग्रोथ फिर से शुरू करने की क्षमता देती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     10 करोड़ का 600 किलो गांजा जब्तः आटा-मैदा लदे कंटेनर में छिपाकर उड़ीसा से आगरा ले जा रहे थे, अलग रंग की बोरी से हुई पहचान     |     16 साल के पोते ने दादा को गोली मारी, मौतः घर पहुंचते ही रोने का नाटक करने लगा,2 नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार     |     जीजा ने साले को महिला के साथ होटल में पकड़ा: चौथी मंजिल पर पानी की टंकी में छिपी     |     बॉयफ्रेंड ने दोस्त संग दो नाबालिग बहनों से किया रेपः छोटी बहन बगीचे में बेहोश हुई, मऊ में बड़ी वाली फंदे पर लटकी     |     5 साल का बेटा पूछ रहा- पापा कब आएंगे: देवरिया में पिता बोले- कर्ज लेकर जहाज पर भेजा था; अमेरिकी हमले में हुई मौत     |     मां के डांटने पर 12 साल के बेटे का सुसाइड:बेल्ट से गला कसकर दी जान     |     पूर्व-विधायक के बेटे ने पत्नी के सीने में गोली मारीः खुद भी जान दी, ढाई लाख के गबन का चल रहा था केस     |     बहन की हत्या कर चौकी पहुंचा भाईः बोला- मारकर कुएं में फेंक दिया, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी     |     पति की लाश से पत्नी ने मांग में सिंदूर भरवाया:रोते हुए बोलीं- अब चूड़ियां कैसे उतारूं, प्रयागराज में 4 दोस्तों की हुई थी मौत     |     यूपी की एक और ‘मुस्कान’: इंस्टा पर प्यार और प्रेमी संग मिलकर पति का बेरहमी से कत्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000