आजमगढ़ में संपत्ति के विवाद में कहासुनी को लेकर पिता व पुत्र की गोली मारकर की हत्या

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मंगलवार की देर रात संपत्ति विवाद के मामले में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्‍या कर दी गयी। वारदात करने के बाद आरोपित असलहा समेत भाग निकलने में सफल रहा। गोलियों की गूंज के बाद गांव में सन्‍नाटा पसर गया। घरों में दुबके ग्रामीण निकले जब कप्‍तानगंज पुलिस गांव में जा पहुंची। एसपी अनुराग आर्य घटनास्थल पर पहुंचकर क्राइम सीन देखने के बाद पीडि़त परिवार से घटना की जानकारी लेने में जुटे रहे। कप्‍तानगंज थाना क्षेत्र के गन्‍धारी गांव निवासी श्रीनारायण के पुत्रों में मनोज सिंह, मनीष सिंह और संदीप सिंह हैं। मनोज का अपने परिवार में ही संपत्ति बंटवारे का मामला चल रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक पिता श्रीनारायण से मनोज का विवाद मंगलवार की सुबह में हुआ था, लेकिन उस समय गांव के लोगों ने मामले को सुलझा दिया। रात हुआ तो दिन की टीस फिर कहासुनी में बाहर निकली तो पिता श्रीनारायण और छोटे भाई मनीष सिंह का खून बहाने के बाद ही शांत हुई। दरअसल कहासुनी के दौरान गोली चल गई, जो श्रीनारायण को जा लगी। मनीष उस समय मौके पर नही था, लेकिन गोली चलने और पिता की चीख सून बचाने को दौड़ा तो उसे भी गोली मार दी गयी1 चाची अवधराजी बचाने के लिए दौड़ी तो उनके उपर भी हमला किया गया। घटना की जानकारी होते ही एसओ संजय कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। एसपी ने बताया कि भूमि विवाद का मामला है। आरोपी मनोज सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर के कार्यवाही की जा रही है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रयागराज में दो गुटों में जमकर मारपीट:मटकी फोड़ प्रतियोगिता में जमकर बवाल,लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए, प्रोग्राम कैंसिल     |     प्रतापगढ़:चाय के ठेले पर विवाद, युवक पर फेंकी खौलती केतली,गंभीर रूप से झुलसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी     |     दिल्ली के सत्य निकेतन में दर्दनाक हादसा: भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी     |     बेशकीमती सरकारी नजूल सरकार भूमि को हथियाने के लिए अवैध कब्जाधारक झूठ और फरेब की पार कर दी सारी सीमाएं, हाईकोर्ट को भी कर रहा है, गुमराह     |     दर्दनाक हादसा: पोखर में गिरी ईको कार, 3 बच्चों समेत 4 की मौत; 5 गंभीर घायल     |     स्वाइन फ्लू से पहली संदिग्ध मौत, 85 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम… H1N1 के मामले 220 पार     |     BJP के पूर्व पार्षद से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, बोला- लॉरेंस मेरे बड़े भैया     |     कानपुर में बारिश बनी काल! भरभराकर गिरा कच्चा मकान: पिता और 3 बेटियों की मलबे में दबने से मौत     |     मुंबई: दही हांडी उत्सव में पसरा मातम… पिरामिड से गिरकर 34 साल के गोविंदा की मौत, 376 घायल     |     ‘यूपी में तीसरी बार बनेगी NDA सरकार’, CM योगी और दोनों डिप्टी सीएम से मिले BJP प्रभारी विनोद तावड़े     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000