शोरूम से 4 करोड़ के आभूषण ले उड़े चोर: पुलिस ने एक को देर रात दबोचा, सेल्समैन ने जन्मदिन पार्टी में रची साजिश

गाजियाबाद की कविनगर पुलिस ने आरडीसी स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में चोरी करने वाले एक बदमाश को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार बदमाश के नाम चितरंजन और चींटू निवासी मुरादनगर है। हालांकि मुख्य आरोपी सेल्समैन नितिन वर्मा घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उधर, ऑडिट में शोरूम की ओर से अभी तक चोरी गए आभूषणों का ब्यौरा नहीं दिया गया है। पुलिस के अनुसार, सेल्समैन नितिन और चितरंजन ने चार करोड़ रुपए से अधिक कीमत के आभूषण चोरी किए हैं। पुलिस आज इस मामले का खुलासा करेगी।

शुक्रवार को हुए सोने-चांदी के आभूषण चोरी

राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर (आरडीसी) स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में शुक्रवार सुबह करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वालों में शोरूम का एक सेल्समैन भी शामिल था। सीसीटीवी फुटेज में वह अपने एक साथी के साथ चोरी करते दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की।

दिल्ली के कालकाजी निवासी रोहित अरोड़ा शोरूम के प्रबंधक हैं। उन्होंने बताया कि सुबह करीब आठ बजे उन्हें एक सुरक्षाकर्मी का फोन आया कि शोरूम का शटर खुला हुआ है। मौके पर पहुंचने पर बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण गायब मिले। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि सुबह करीब सात बजे दो युवक पैदल शोरूम पहुंचे और चाबी से शटर का ताला खोलकर अंदर दाखिल हुए।

दोनों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे बंद करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद वे पहली मंजिल पर पहुंचे और शोकेस में रखी महंगी ज्वेलरी बैग में भर ली। करीब 25 मिनट तक शोरूम के भीतर रहने के बाद दोनों आरोपी लाखों रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गए। फुटेज देखने के बाद शोरूम स्टाफ ने एक आरोपी की पहचान सेल्समैन नितिन वर्मा (25) निवासी 492 बुलाको पाड़ा, मोदीनगर के रूप में की। 

चोरी से पहले दी जन्मदिन की पार्टी

एसीपी ने बताया कि शोरूम प्रबंधक के अनुसार, आरोपी नितिन ने करीब एक माह पहले पांच मई को शोरूम में नौकरी शुरू की थी। उसका पुलिस सत्यापन भी कराया गया था और कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया था। शोरूम स्टाफ के मुताबिक, नितिन ने तीन दिन पहले अपना जन्मदिन होने की बात कहकर बृहस्पतिवार रात आरडीसी के एक ढाबे पर पार्टी दी थी। पार्टी में शोरूम का पूरा स्टाफ और सुरक्षाकर्मी भी शामिल हुए थे।

प्रबंधक के अनुसार, शोरूम की चाबी कैशियर गौतम राज के पास रहती है और वही शोरूम खोलने-बंद करने की जिम्मेदारी संभालते हैं। पुलिस को आशंका है कि पार्टी के दौरान उसने किसी तरह शोरूम की चाबी हासिल की। हालांकि, इसकी जांच की जा रही है। पार्टी में शामिल एक सुरक्षाकर्मी की रात में शोरूम पर ड्यूटी थी, लेकिन वह वहां मौजूद नहीं मिला। इससे उसकी भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आगरा में तीन घंटे तांडव: तोड़फोड़ और पथराव, 11 पुलिसकर्मी घायल, युवक की मौत पर फूटा गुस्सा     |     शोरूम से 4 करोड़ के आभूषण ले उड़े चोर: पुलिस ने एक को देर रात दबोचा, सेल्समैन ने जन्मदिन पार्टी में रची साजिश     |     गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद ट्रेन के आगे कूदा किशोर: सुसाइड से पहले लगाया स्टेटस- इन्जॉय योर लाइफ     |     कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को युवकों ने धुना     |     दोबारा राम मंदिर पहुंची SIT, आज मंदिर के पुजारियों, ट्रस्ट के पदाधिकारियों से फिर से होगी पूछताछ     |     सुल्तानपुर में पूर्व प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:घर के पीछे टीन शेड में लटकता मिला शव     |     पुलिस का बड़ा खुलासा: प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में दहशत फैलाने वाला चोर गिरोह धराया, 18 लाख से अधिक की बरामदगी     |     ट्रिपल मर्डर: एक ही परिवार के तीन बुजुर्गों का कत्ल; पहले दौड़ाया फिर धारदार हथियार से काट डाला     |     लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना, यात्रियों में मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट     |     साधु की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, फायरिंग में एसओजी टीम का सिपाही भी घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000