प्रतापगढ़ चौक कचेहरी रोड़ पर फलमंडी गेट के सामने खान मार्केट में अति जर्जर दुकान की छत ढह जाने के बाद भी किरायेदारों पन्नी लगाकर दुकान पर बना रखा है, कब्जा

फलमंडी गेट पर छानबीन करने पहुँची कोतवाली नगर की पुलिस…

किरायेदार करा रहे हैं अपनी किरकिरी, दुकान न खाली करना पड़े, इसके लिए अपना रहे हैं, तरह-तरह के हथकंडे…

प्रतापगढ़। मालिक बोलेगा तो किराएदार को घर खाली करना पड़ेगा : हाईकोर्ट। कोर्ट ने कहा- नए कानून ने बंद कर दिया तुलनात्मक जरूरत की बहानेबाजी का रास्ता। परंतु प्रतापगढ़ के जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगरपालिका प्रशासन हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी वही पुराना घिसापिटा कि सक्षम न्यायालय में अनुतोष प्राप्त करें। यदि कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो आखिर इसका जिम्मेदार कौन होगा…???

कोर्ट ने कहा- नए कानून ने बंद कर दिया तुलनात्मक जरूरत की बहानेबाजी का रास्ता…

मालिक बोलेगा तो किराएदार को घर खाली करना पड़ेगा : हाईकोर्ट

यदि समय रहते जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगरपालिका प्रशासन इस प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया तो बड़ी घटना से नहीं किया जा सकता, इंकार। क्योंकि किरायेदार की तरफ से भरत मिलाप के बाद से अभी तक सड़क के किनारे दुकान के सामने जमीन व फोल्डिंग चारपाई डालकर रात में दुकान रखाता है। माह जून के अंतिम सप्ताह से बारिश का शुरू होता है, महीना।

बरसात के समय जर्जर भवन हो जाते हैं, जमींदोज। दिन में अति जर्जर भवन गिरता है तो जा सकती है, कई लोंगो की जाने। रात में गिरने पर दुकानदार व उसका परिवार जो दुकान की रखवाली करता है, उन सबके जीवन पर संकट के बादल छाये हैं। परंतु लालच बुरी बला की कहावत को चरितार्थ करते हुए दुकान की चाहत में जीवन को दाँव पर लगाना बुद्धिमानी नहीं होती। भवन स्वामी मतीन को डर है कि कहीं कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी उनके सिर न डाल दी जाए। इस नाते वो रहते हैं, परेशान।

किरायेदारों से आजिज आ चुके हैं, भवन स्वामी मतीन (फाइल फोटो)

किराये पर दुकान देना सबसे बड़ी भूल : भवन स्वामी मतीन 

भीषण ठंड में भी किरायेदार लोग आधा दर्जन से अधिक संख्या में फलमंडी गेट के सामने टूटी दुकान के अगल-बगल व सड़क की पटरी पर रात्रि में सोते हैं और इसकी वजह से भवन स्वामी के परिवार से उनके विवाद होते रहते हैं l भरत मिलाप के बाद से अक्सर दोनों पक्षों के बीच विवाद होता रहता है और पुलिस आकर मामले को शांत कराकर चली जाती है l परन्तु कुछ ही दिनों में बरसात होने की दशा में किरायेदार के पक्ष वाले वहां कैसे रात में सोयेंगे ? सबसे बड़ी चिंता इसी बात की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |     सिर से उठा पिता का साया, मां ने की बेचने की कोशिश, सहारा देने के नाम पर गैंगरेप, फिर नहर में फेंका     |     लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी: होमगार्ड ने पत्नी और तलाकशुदा बेटी की गला घोंटकर की हत्या     |     यूपी में पंचायत चुनाव पर कोर्ट ने क्या सुनाया फैसला, डेढ़ घंटे की सुनवाई के बाद कल 12 बजे खुलेगा राज     |     पोता बना हैवान:हंसिया के वार से दादी की हत्या, पुलिस से बोला- हम पर कुछ सवार हो गया था     |     100 रुपये के लिए रिटायर्ड टीचर की बेरहमी से हत्या,घटना के बाद इलाके में हड़कंप     |     शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को जंगल में बुलाया, पति संग मिलकर कुल्हाड़ी से काट डाला, सिर-धड़ अलग कर जंगल में दफनाया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000