बहन को भगाकर प्रेम विवाह की वजह साले ने जीजा को गोलियों से भूना, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

जेठवारा पुलिस ने स्वाट टीम के सहयोग से कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी अरुण वर्मा को कर लिया, गिरफ्तार…

राजू सिंह की हत्या से पत्नी और उसके पेट में पल रहे बच्चे का भविष्य हुआ खराब, हत्यारों का परिवार होगा बर्बाद…

प्रतापगढ़। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि क्रोध बुद्धि को खा जाता है। इस बात को जेठवारा थाना क्षेत्र के एक ब्यक्ति ने साबित कर दिखाया। साले ने अपने जीजा को गोली मारकर मौत के घाट उतारा। वजह बहन घर वालों के इच्छा के विपरीत अपने प्रेमी से प्रेम विवाह कर लिया और घर छोड़कर चली गई थी। विवाह के बाद से युवती के परिजन इस रिश्ते से नाराज थे।

बता दें एक वर्ष पहले राजू सिंह और खुशबू वर्मा की शादी प्रेम विवाह हुआ था। इस बात से नाराज होकर खुशबू का भाई पिंटू वर्मा अपने साथी तेज बहादुर वर्मा और अन्य तीन अज्ञात साथियों के साथ पहले से ही घात लगाकर रास्ते में बैठे थे। सोमवार रात जैसे ही राजू सिंह पहुंचा, हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल राजू सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

एसपी प्रतापगढ़ दीपक भूकर और सीओ सदर करिश्मा गुप्ता पुलिस टीम के साथ…

एसपी प्रतापगढ़ ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस टीम एवं अन्य टीम कर दी गई है, गठित…

प्रेम विवाह की रंजिश में साले ने साथियों के साथ मिलकर अपने जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता ने बताया कि गांव में ही 1 वर्ष पहले राजू सिंह और खुशबू की शादी प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी। इसी बात से  खुशबू का भाई पिंटू वर्मा नाराज चल रहा था। इसलिए लड़की का भाई घटना को अंजाम दिया।

थाना जेठवारा क्षेत्र के डेरवा चौकी के अंतर्गत खटवारा गांव का पूरा मामला है। प्रेम विवाह की रंजिश ने एक युवक की जान ले ली। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके अभियुक्त की तलाश कर रही है। अभियुक्त बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। सीओ सदर करिश्मा गुप्ता ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस टीम एवं अन्य टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही अभियुक्त गिरफ्तार हो जाएंगे।

फ़ॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर जांच करते हुए…

एसपी ने आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का घोषित किया, इनाम…

मृतक के परिजन लगातार आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। डेरवा चौकी अंतर्गत खटवारा गांव में साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर जीजा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर रात में ही घटनास्थल पहुंचे। एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया।

एसपी ने आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद पुलिस ने जिलेभर में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जेठवारा पुलिस ने स्वाट टीम के सहयोग से कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी अरुण वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। अभी दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक ने उसकी चचेरी बहन को भगाकर प्रेम विवाह कर लिया था। वर्तमान में वह गर्भवती है और इसी घटना को लेकर परिवार खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। इसी कारण हत्या की योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस अन्य नामजद और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिस्टम ही नहीं चाहता कि जनता की समस्या का समाधान समय पर हो जाये, अपनी पूँछ बनाये रखने के लिए की गई है, ऐसी ब्यवस्था     |     सीएम योगी ने सपा के प्रमुख अस्त्र पीडीए को लेकर अखिलेश यादव पर बोला तीखा हमला, कहा-पीडीए में पी का मतलब पिछड़ा और पंडित के बाद अभी पाकिस्तान भी होगा     |     दिवाली-छठ पर पूर्वांचलियों को बड़ा तोहफा, दिल्ली से यूपी-बिहार के 24+ शहरों के लिए चलेंगी लग्जरी वोल्वो बसें     |     मां-बाप के अरमानों का कत्ल: जिस बेटी को दुल्हन बनते देखना था, उसकी खून से सनी मिली लाश     |     थप्पड़ कांड के बाद फिर घिरे SSP, सपा नेता बोले-चैंबर में लात-घूंसों से पीटा, अखिलेश ने उठाई जांच की मांग     |     यूपी के प्रतापगढ़ वाले प्रदीप कुमार गोयल की आज भी नहीं हुई जमानत, आपराधिक पृष्ठभूमि देखकर न्यायालय ने जमानत प्रार्थना-पत्र कर दिया, निरस्त     |     विधायक के साथ डीएम आवास पहुँची सौरभ विश्वकर्मा की विधवा, डेढ़ बीघे जमीन का मिला कागजात     |     रिटायर्ड फौजी जीजा ने मेडिकल स्टोर संचालक साले को उसके घर के सामने मारी गोली, हुई मौत     |     पत्नी के प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर हत्याः मायके की जमीन बेचने से किया था इनकार, पति ने हाथ-पैर बांधकर मार डाला     |     राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT जांच में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट, टीम ने शासन को सौंपी रिपोर्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000