सुल्तानपुर के लम्भुआ डिवीजन के पकड़ी उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति ब्यवस्था हुई धड़ाम

सुल्तानपुर। पिछले कई दिनों से बिजली की आपूर्ति ब्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। 24 घण्टे में 12 घण्टे भी आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। लोकल फाल्ट और कटौती ने जीना मुहाल कर रखा है। समस्त ग्राम वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परन्तु बिजली विभाग के अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है।

यही नहीं आपूर्ति बहाल होने के बाद भी लो-वोल्टेज की समस्या से आम जनमानस को जूझना पड़ रहा है। जबकि बिजली विभाग और सूबे के मुख्यमंत्री ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति 18 घण्टे से ऊपर देने की बात करते हैं। हकीकत में 12 घण्टे भी बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इस भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति की ब्यवस्था ने आम लोगों का जनजीवन अस्त ब्यस्त कर रखा है।

बिजली वितरण व्यवस्था के ढांचे को मजबूत बनाने के लिए क्षेत्र के दो उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने का काम तेजी से चल रहा है। ओवरलोडिंग की समस्या से जूझ रहे वितरण खंड प्रथम क्षेत्र के ट्रांसपोर्टनगर व लंभुआ वितरण खंड क्षेत्र के पकड़ी पावर हाउस की क्षमता वृद्धि की जा रही है। जल्द ही कार्य पूरा होने की उम्मीद है। क्षमता बढ़ने से करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग व अघोषित बिजली कटौती से राहत मिल जाएगी।

पयागीपुर चौराहे के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे के किनारे स्थित 33/11 केवी ट्रांसपोर्टनगर उपकेंद्र की कुल क्षमता 25 केवीए है। यहां पर 10-10 केवीए के दो और पांच केवीए का एक ट्रांसफार्मर है। पांच केवीए के ट्रांसफार्मर से राजकीय मेडिकल कॉलेज (दूबेपुर) को आपूर्ति की जाती है। जबकि अन्य दोनों ट्रांसफार्मरों से सामान्य उपभोक्ताओं व दो औद्योगिक इकाइयों को बिजली दी जाती है।

शहर से सटे होने के कारण इस पावर हाउस के आसपास आबादी बहुत तेजी से बढ़ रही है। जिसके चलते उपकेंद्र पर भार लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में पीक ऑवर्स में दबाव बढ़ने पर आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। अवर अभियंता जियालाल का कहना है कि इस समस्या से निपटने के लिए उपकेंद्र में 10 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है। जिसके बाद उपकेंद्र की कुल क्षमता 35 केवीए हो जाएगी और आपूर्ति निर्बाध तरीके से हो सकेगी।

उधर, जिले के दक्षिणी छोर पर प्रतापगढ़ रोड के किनारे स्थित 33/11 केवी पकड़ी सब स्टेशन पर भी क्षमता से अधिक भार है। लिहाजा इसकी क्षमता पांच से बढ़ाकर 15 केवीए की जा रही है। उपखंड अधिकारी लंभुआ मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि 10 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपकेंद्र पर आ गया है, जिसे शीघ्र ही लगवा दिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिस्टम ही नहीं चाहता कि जनता की समस्या का समाधान समय पर हो जाये, अपनी पूँछ बनाये रखने के लिए की गई है, ऐसी ब्यवस्था     |     सीएम योगी ने सपा के प्रमुख अस्त्र पीडीए को लेकर अखिलेश यादव पर बोला तीखा हमला, कहा-पीडीए में पी का मतलब पिछड़ा और पंडित के बाद अभी पाकिस्तान भी होगा     |     दिवाली-छठ पर पूर्वांचलियों को बड़ा तोहफा, दिल्ली से यूपी-बिहार के 24+ शहरों के लिए चलेंगी लग्जरी वोल्वो बसें     |     मां-बाप के अरमानों का कत्ल: जिस बेटी को दुल्हन बनते देखना था, उसकी खून से सनी मिली लाश     |     थप्पड़ कांड के बाद फिर घिरे SSP, सपा नेता बोले-चैंबर में लात-घूंसों से पीटा, अखिलेश ने उठाई जांच की मांग     |     यूपी के प्रतापगढ़ वाले प्रदीप कुमार गोयल की आज भी नहीं हुई जमानत, आपराधिक पृष्ठभूमि देखकर न्यायालय ने जमानत प्रार्थना-पत्र कर दिया, निरस्त     |     विधायक के साथ डीएम आवास पहुँची सौरभ विश्वकर्मा की विधवा, डेढ़ बीघे जमीन का मिला कागजात     |     रिटायर्ड फौजी जीजा ने मेडिकल स्टोर संचालक साले को उसके घर के सामने मारी गोली, हुई मौत     |     पत्नी के प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर हत्याः मायके की जमीन बेचने से किया था इनकार, पति ने हाथ-पैर बांधकर मार डाला     |     राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT जांच में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट, टीम ने शासन को सौंपी रिपोर्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000