पैसे दो, नहीं तो केस करके भिजवा दूंगी जेल, प्रेमिका की धमकी से गुस्साए प्रेमी ने गला घोंटकर मार डाला

नई दिल्ली। प्रेम संबंध में पैसे न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही एक महिला की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। आरोपी हत्या करने के लिए उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से दिल्ली आया और हत्या कर फरार हो गया। द्वारका जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम ने आरोपी अजय कुमार को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से दो मोबाइल और घटना के समय पहने हुए कपड़े बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला उसे ब्लैकमेल करने लगी थी इस कारण उसने प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह मोहन गार्डन स्थित एक पार्क में महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि महिला एक सप्ताह पूर्व ही शाहजहांपुर से अपने एक रिश्तेदार के पास दिल्ली आई थी।

पुलिस ने हत्या का केस दर्ज लिया। स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर नवीन कुमार की टीम को जांच सौंपी गई। टीम ने छानबीन शुरू की तो शाहजहांपुर निवासी अजय के बारे में पता लगा। संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला का मोबाइल भी आरोपी के पास से बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी अजय कुमार ने बताया कि उसका महिला के साथ प्रेम संबंध था। बाद में महिला उससे पैसों की मांग करने लगी और नहीं देने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगी। आरोपी को पता चला कि महिला दिल्ली जा रही है। महिला के दिल्ली पहुंचने के बाद वह भी यहां आ गया। 22 जून को उसने महिला को फोन कर मिलने के लिए बुलाया और चुन्नी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000