सावन में रेलवे का शिवभक्त यात्रियों को तोहफा,ट्रेनों में मिलेगी शुद्ध सात्विक भोजन और व्रत थाली

प्रयागराज। सावन महीने में देश के करोड़ों शिवभक्तों और कांवरियों के लिए भारतीय रेलवे बड़ा उपहार देगा।इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आरआरसीटीसी) ने फैसला किया है कि पूरे सावन के महीने में यात्रियों की मांग पर ट्रेनों और स्टेशनों पर बिना लहसुन-प्याज का पूरी तरह शुद्ध सात्विक भोजन और व्रत की विशेष थाली परोसी जाएगी।

देश के हर रेलवे रूट पर होगी सुविधा

यह सुविधा 30 जुलाई से देश के किसी एक कोने के लिए नहीं,बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर लागू की जा रही है।सावन महीने में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए निकलते हैं।चाहे आप गुजरात के सोमनाथ (वेरावल) जा रहे हों,आंध्र प्रदेश के मल्लिकार्जुन (श्रीशैलम), या मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन की राह पर हों।उत्तर भारत में उत्तराखंड के केदारनाथ,महाराष्ट्र के भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर और घृष्णेश्वर जाने वाले भक्तों के लिए भी रेलवे की यह सेवा उपलब्ध रहेगी।

शिवभक्तों व कांवरियों को होगी सुविधा

झारखंड के वैद्यनाथ धाम (देवघर), काशी विश्वनाथ (वाराणसी) और दक्षिण के पावन रामेश्वरम (तमिलनाडु) की यात्रा करने वाले करोड़ों कांवरियों को सीधे उनकी सीट पर ही बिना लहसुन-प्याज का पवित्र भोजन मिल सकेगा।

फूड प्लाजा, ट्रेनों की पेंट्री कार में होगा प्रबंध

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि सावन के दौरान पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। श्रद्धालु लहसुन और प्याज का त्याग कर देते हैं। इसी आस्था का सम्मान करते हुए रेलवे स्टेशनों पर स्थित फूड प्लाजा और ट्रेनों की पेंट्री कार में विशेष तौर पर बिना लहसुन-प्याज के भोजन की व्यवस्था की गई है।

व्रत थाली का भी इंतजाम

अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इसके अलावा जो श्रद्धालु सावन में सोमवार का व्रत रखते हैं या पूरे महीने उपवास पर रहते हैं,उनके लिए विशेष व्रत थाली का इंतजाम भी होगा। इस थाली में साबूदाना की खिचड़ी,सेंधा नमक से बनी चीजें, कुट्टू के आटे की पूरियां, दही और ताजे फल शामिल होंगे।

रेलवे स्टेशनों पर खान-पान के सात्विक स्टॉल होंगे

अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि संगम नगरी में संगम से पवित्र जल भरकर बड़ी संख्या में शिवभक्त काशी विश्वनाथ,महाकाल उज्जैन,झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम के साथ ही स्थानीय स्तर पर बेलखरनाथ धाम (प्रतापगढ़), पांडेश्वर नाथ धाम और मनकामेश्वर धाम के लिए प्रस्थान करते हैं।प्रयागराज,कानपुर, गया,भागलपुर और वाराणसी जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर, जहां से कांवरियों की भारी आवाजाही होती है,वहां खान-पान के विशेष सात्विक स्टॉल लगाए जा रहे हैं।

ई-कैटरिंग सेवा या मोबाइल एप के जरिए करें बुकिंग

अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रियों को यह सात्विक भोजन पाने के लिए बस एक छोटा सा काम करना होगा।वे यात्रा के दौरान आइआरसीटीसी की ई-कैटरिंग सेवा या मोबाइल एप के जरिए ऑनलाइन ऑर्डर बुक कर सकते हैं, जिसके बाद शुद्धता और स्वच्छता के साथ तैयार किया गया यह भोजन सीधे उनकी सीट पर डिलीवर कर दिया जाएगा। सिन्हा ने बताया कि सावन में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई विशेष ट्रेनें चलाने का भी फैसला किया है,जिनकी समय सारिणी इसी महीने जारी हो जाएगी। रेलवे के इस कदम से देश भर के शिवभक्तों में भारी उत्साह है, क्योंकि अब उनकी भक्ति और आस्था का सफर बेहद सुगम और पवित्र होने जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |     सिर से उठा पिता का साया, मां ने की बेचने की कोशिश, सहारा देने के नाम पर गैंगरेप, फिर नहर में फेंका     |     लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी: होमगार्ड ने पत्नी और तलाकशुदा बेटी की गला घोंटकर की हत्या     |     यूपी में पंचायत चुनाव पर कोर्ट ने क्या सुनाया फैसला, डेढ़ घंटे की सुनवाई के बाद कल 12 बजे खुलेगा राज     |     पोता बना हैवान:हंसिया के वार से दादी की हत्या, पुलिस से बोला- हम पर कुछ सवार हो गया था     |     100 रुपये के लिए रिटायर्ड टीचर की बेरहमी से हत्या,घटना के बाद इलाके में हड़कंप     |     शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को जंगल में बुलाया, पति संग मिलकर कुल्हाड़ी से काट डाला, सिर-धड़ अलग कर जंगल में दफनाया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000