अमेरिका-ईरान में ज़ंग शुरू होने से ताजमहल में आधे से भी कम रह गए पर्यटक,आने वाले सीजन में केवल शादियों और कांफ्रेंस से उम्मीद

आगरा।अमेरिका-ईरान में फिर से जंग शुरू होने से आगरा के पर्यटन कारोबारियों की उम्मीदें टूट गई हैं।अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू कर दिए हैं,जवाब में ईरान आसपास के देशों में अमेरिकी बेस पर हमले कर रहा है।जुलाई-अगस्त की एडवांस बुकिंग में पिछले साल की अपेक्षा 50 प्रतिशत तक की गिरावट है।आगे की हालत भी ठीक नजर नहीं आ रही है। कारोबारियों का आकलन है कि युद्ध जितना लंबा खिंचेगा, पर्यटन को उतना ही अधिक नुकसान पहुंचेगा।इन दिनों आगरा का पर्यटन कारोबार वेडिंग,वीकेंड और कांफ्रेंस के सहारे चल रहा है। आगरा में पर्यटन सीजन अक्टूबर से मार्च तक रहता है।इन दिनों यहां मौसम अनुकूल होने से विदेशी पर्यटक भारी संख्या में आते हैं।अप्रैल से सितंबर तक आगरा में आफ सीजन रहता है।अप्रैल से जून तक गर्मी अधिक रहती है,जिसमें विदेशी पर्यटक बहुत कम आते हैं।जुलाई से विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगती है।

इस बार 28 फरवरी से ईरान-अमेरिका में ज़ंग शुरू हो गयी थी,जिससे फ्लाइंग कंपनियों को अपना रूट बदलना पड़ा था, फ्लाइट के टिकट के मूल्य में दो गुना से अधिक तक की बढ़ोतरी हो गई थी। इससे मार्च के अंत तक चलने वाला पर्यटन सीजन विदेशी पर्यटकों द्वारा बुकिंंग कैंसिल करने से बीच में ही खत्म हो गया था।युद्ध विराम के बाद पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद जगी थी कि स्थिति में सुधार होगा। युद्ध विराम खत्म होने से पर्यटन कारोबारियों की उम्मीद को जोर का झटका लगा है।आगरा का पर्यटन और होटल इंडस्ट्री इन दिनों वीकेंड तक सिमटकर रह गई है।सहालग में हो रही शादियों की बुकिंग और कांफ्रेंस के चलते बड़े होटलों में तो कमरे लग भी रहे हैं, लेकिन बजट क्लास होटल खाली पड़े हैं।

विदेशी पर्यटकों द्वारा जुलाई-अगस्त की एडवांस बुकिंग बहुत कम कराई गई हैं।पिछले साल की अपेक्षा इसमें 50 प्रतिशत तक की गिरावट है।अभी पर्यटन कारोबार में वृद्धि की उम्मीद भी नजर नहीं आ रही है। सरकार को विदेशों में भारतीय पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार पर ध्यान देना चाहिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     कुछ ही घंटों में नाबालिग के अपहरण व छेड़छाड़ के आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल     |     प्रतापगढ़ के मान्धाता में चोरी की 32.5 मीट्रिक टन सरिया बरामद, पांच गिरफ्तार     |     यूपी में 5 सरकारी स्कूल गायब, आप सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप, बोले- ढूंढने वाले को देंगे 1 लाख का इनाम     |     महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा: महिला अस्पताल में फटा वेंटिलेटर, आग में जिंदा जले 3 नवजात बच्चे     |     सिस्टम ही नहीं चाहता कि जनता की समस्या का समाधान समय पर हो जाये, अपनी पूँछ बनाये रखने के लिए की गई है, ऐसी ब्यवस्था     |     सीएम योगी ने सपा के प्रमुख अस्त्र पीडीए को लेकर अखिलेश यादव पर बोला तीखा हमला, कहा-पीडीए में पी का मतलब पिछड़ा और पंडित के बाद अभी पाकिस्तान भी होगा     |     दिवाली-छठ पर पूर्वांचलियों को बड़ा तोहफा, दिल्ली से यूपी-बिहार के 24+ शहरों के लिए चलेंगी लग्जरी वोल्वो बसें     |     मां-बाप के अरमानों का कत्ल: जिस बेटी को दुल्हन बनते देखना था, उसकी खून से सनी मिली लाश     |     थप्पड़ कांड के बाद फिर घिरे SSP, सपा नेता बोले-चैंबर में लात-घूंसों से पीटा, अखिलेश ने उठाई जांच की मांग     |     यूपी के प्रतापगढ़ वाले प्रदीप कुमार गोयल की आज भी नहीं हुई जमानत, आपराधिक पृष्ठभूमि देखकर न्यायालय ने जमानत प्रार्थना-पत्र कर दिया, निरस्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000