2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला

रामपुर में पंचायत ने अनोखा फरमान सुनाया है। एक युवक को दो पत्नियों के बीच 3-3 दिन के लिए बांट दिया है। हफ्ते के आखिरी दिन यानी वीकेंड पर पति को उसकी मर्जी पर छोड़ा गया है, जिसमें वह जिसके साथ भी रहना चाहे, रह सकता है। यह फैसला पहली पत्नी की शिकायत पर पंचायत ने सोमवार शाम करीब 3 बजे सुनाया। पीड़ित ने खर्च न मिलने पर पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस की पहल पर गांव के लोगों ने पंचायत के जरिए सुलह कराई। मामला जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर टांडा थाना क्षेत्र का है।

युवक ने 4 साल पहले दूसरी शादी की थी

दढ़ियाल नगर पंचायत के रहने वाले नजाकत की शादी 14 साल पहले उत्‍तराखंड की अशरा से हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। करीब 4 साल पहले युवक ने नेहा से दूसरी शादी कर ली। उसका कहना था कि अशरा से बेटा नहीं हो रहा है। हालांकि नेहा से भी उसे दो बेटियां ही हुईं। पति नेहा के साथ रहता है।

पति के व्यवहार से परेशान होकर पहली पत्‍नी ने सोमवार को पुलिस चौकी में शिकायत की। अशरा का कहना था कि दूसरी शादी के बाद से पति नजाकत का व्यवहार बदल गया है। वह नेहा के साथ ही रहता है और उसे भरण-पोषण के लिए खर्च भी नहीं देता है। दो बेटियों को पालना उसके लिए मुश्किल हो रहा है।

पंचायत का फैसला- पहली पत्नी को देना होगा खर्चा

पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही थी। उससे पहले ही गांव में पंचायत बैठ गई। 3-4 घंटे चली पंचायत के बाद पंचों ने अपना फैसला सुनाया। पंचायत ने कहा कि युवक को हफ्ते में तीन-तीन दिन दोनों पत्नियों के साथ रहना होगा। सप्ताह का एक दिन पति की मर्जी पर निर्भर रहेगा। इसके अलावा उसे पहली पत्‍नी के घर महीने भर का राशन और 2000 रुपये का खर्च भी देना होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000