हैरान व परेशान करने की नियत से शिकायतकर्ता सारिफ ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ से की थी शिकायत, जांच में शिकायत निकली झूठी

शिकायतकर्ता सारिफ की शिकायत पर इमामबाड़ा के पास जाँच करने पहुँची एसडीएम सदर व तहसीलदार सदर…

 सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करना भी एक तरह का होता है, अपराध…  

प्रतापगढ़। अपना काम बनाने व भवन स्वामी को हैरान व परेशान करने की नियत से भूमिधरी की भूमि पर साफ सफाई के कार्य को नजूल सरकार की भूमि में होना बताकर काम रुकवाने की मंशा भी उस वक्त फेल हो गई, जब तहसीलदार सदर व हल्का लेखपाल सचिन यादव को साथ लेकर एसडीएम सदर मौके पर शिकायत की जांच करने पहुँची।

दुकानदार के बेटे सारिफ की शिकायत झूठी निकली, बेल्हाघाट में भूमिधरी की गाटा संख्या-432 में सिर्फ साफ सफाई का कार्य कराया जा रहा था, जबकि भूमिधरी भूमि को नजूल सरकार की भूमि में निर्माण कार्य बताकर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ से शिकायत की थी। सारिफ का मुख्य उदेश्य यह था कि दुकान के स्वामी को हैरान व परेशान करेंगे तो दुकान स्वामी उसके किराये की दुकान को खाली नहीं कराएगा।

नजूल सरकार की उस जमीन पर शिकायत करनी चाहिये, जिसका पट्टा अथवा फ्रीहोल्ड न हुआ हो और उस भूमि पर कोई कब्जा कर रहा हो। परंतु सारिफ जैसे ब्यक्ति जिन्हें यही नहीं पता कि नजूल सरकार की उस जमीन पर कुछ नहीं किया जा सकता है, जिसका पट्टा अथवा फ्रीहोल्ड कराया गया हो। जहाँ साफ सफाई का कार्य हो रहा था, वह इमामबाड़े के पास की भूमिधरी भूमि है।

प्रतापगढ़ चौक कचेहरी रोड़ फलमंडी गेट के सामने खान मार्किट में दुकान नम्बर- 1 में कई सालों से हलीम किराये पर लेकर स्टोप, टॉर्च, चूल्हा आदि सामानों को बेंचने व रिपेयरिंग का कार्य करता रहा। दुकान मालिक मतीन ने हलीम को दुकान खाली करने की नोटिस दिया और जिला प्रशासन सहित शासन से प्रार्थना पत्र देकर जर्जर दुकान को खाली कराने की फरियाद की है।

हलीम के चार लड़के कैफ, आसिफ, राही व सारिफ हैं, वो सब भी उसी दुकान पर रहते हैं। सारिफ ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के यहाँ एक जूठा मनगढ़ंत प्रार्थना पत्र दिया कि बेगमवार्ड में नजूल सरकार की भूमि पर जबरन रात्रि में दुकान बनाकर शटर लगा लिया गया है। शिकायत को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ ने गंभीरता से लिया और मौके पर एसडीएम सदर और तहसीलदार सदर को भेजा।

बेल्हाघाट के हल्का लेखपाल सचिन यादव ने जब शिकायतकर्ता सारिफ से पूँछा कि जरा बताओ कि वो कौन सी जगह है, जहाँ रात में शटर लग गया ? शिकायतकर्ता सारिफ ने जिस जमीन को इशारा करके दिखाया तो हल्का लेखपाल सचिन यादव ने बताया कि वह जमीन भूमिधरी गाटा संख्या- 432 है। फिर शिकायतकर्ता सारिफ की बोलती बंद हो गई। सारिफ को कष्ट है कि उनकी दुकान जो जर्जर हो चुकी है, उसे खाली करना पड़ रहा है।

जर्जर दुकान की छत गिर जाने के बाद से हलीम व उनके चारों लड़कों को इस बात की तकलीफ है कि उनकी दुकान खाली कराने के लिए मतीन अधिकारियों के समक्ष क्यों प्रार्थना पत्र देकर खाली कराने की बात कर रहे हैं। इसी चिढ़ से सारिफ ने भूमिधरी भूमि को भी नजूल सरकार की भूमि बताकर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के यहाँ झूठा प्रार्थना पत्र दिया और घण्टों एसडीएम सदर व तहसीलदार सदर सहित हल्का लेखपाल सचिन यादव को बेवजह हैरान व परेशान किया।  ऐसा करना सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करने जैसा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के एडीएम आदित्य कुमार प्रजापति का हुआ तवादला, मेरठ के एडीएम नगर पर हुई पोस्टिंग     |     ‘प्रेमानंद महाराज के आश्रम जा रही हूं’, कहकर घर से निकली युवती लापता,वृंदावन पहुंचा परिवार     |     2 शादियां, गृहक्लेश और फिर एक दिन…!!!पूर्व पार्षद सद्दाम की फंदे से लटकी मिली लाश     |     ‘मेरी पत्नी बीमार है, मैं तुम्हारे साथ सोना चाहता हूं’…!!! महिला टीचर से बोला स्कूल मैनेजर     |     1.15 करोड़ का बीमा, प्रेग्नेंट बीवी और तीन शूटर:पति ने करवाई पत्नी की हत्या, सुपारी किलर किए थे हायर     |     मंदिर परिसर में दो सेवादारों की बेरहमी से हत्या, शव जलाए, पुलिस जांच में जुटी     |     पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा ढेर, कानपुर के पीड़ित परिवार ने कहा-मिला सच्चा तर्पण     |     प्रतापगढ़ नगरपालिका में सिविल जेई उपलब्ध है तो PWD के JE पर ADM वित्त/राजस्व मेहरबान क्यों…???     |     मन की बात के 138वें एपिसोड में पीएम मोदी, सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पर बोले: आज का भारत आतंक बर्दाश्त नहीं करता     |     SIR विवाद पर सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- भ्रम फैलाकर जनता को किया जा रहा गुमराह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000