एयरगन से प्राइवेट पार्ट में लगी गोली, छात्र की मौत अपने दोस्त के साथ रील बना रहा था, पिता बोले- हत्या की गई

आगरा में एयरगन की गोली लगने से 12वीं के छात्र की मौत हो गई। छात्र शनिवार शाम करीब 5 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए पड़ोस के निर्माणाधीन मकान में गया था। वहां जंगली जानवरों से बचाव के लिए एयरगन रखी थीं। छात्र और उसके दोस्त एयरगन से रील बनाने लगे। इसी दौरान एक दोस्त से गलती से ट्रिगर दब गया। गोली छात्र के प्राइवेट पार्ट में लगी। वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिवार वाले मौके पर पहुंचे। छात्र को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना पिनाहट थाना क्षेत्र की है।

ट्यूशन पढ़ने पड़ोस के मकान में गया था

पिनाहट के बसई अरेला गांव निवासी विनोद प्रजापति किसान हैं। उनका 16 वर्षीय बेटा मोहित इंटर का छात्र था। मोहित चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसका एक छोटा भाई और दो बहनें हैं। वह पड़ोसी ओम शर्मा के बेटे आकाश से ट्यूशन पढ़ता था। आकाश अपने निर्माणाधीन मकान में करीब 15 छात्रों को ट्यूशन पढ़ाता है। मकान के एक कमरे में कुछ शिकारी ठहरे हुए थे। उन्होंने नीलगाय और जंगली सुअरों जैसे जानवरों को भगाने के लिए वहां एयरगन रखी थीं। मोहित शनिवार शाम करीब 4:30 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला।

रील बनाते समय गलती से ट्रिगर दबा

शाम 5 बजे तक वहां छह छात्र पहुंचे थे। सभी एयरगन हाथ में लेकर रील बनाने लगे। इसी दौरान एक दोस्त से गलती से एयरगन का ट्रिगर दब गया। गोली मोहित के प्राइवेट पार्ट में लगी और वह फर्श पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर उसके घरवाले और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

घरवाले मोहित को फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

पिता बोले- गांव के लड़के ने जानबूझकर गोली चलाई

मोहित के पिता विनोद ने बताया कि मोहित गणित की ट्यूशन पढ़ने गया था। करीब 15 दिन पहले स्कूल में एक छात्र से उसका झगड़ा हुआ था। उस छात्र ने मोहित को ‘देख लेने’ की धमकी दी थी। ट्यूशन के दौरान वही छात्र मोहित को उस कमरे में ले गया, जहां एयरगन रखी थी। मोहित ने उसे एयरगन चलाने से मना किया, लेकिन इसी दौरान छात्र ने गोली चला दी। विनोद ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना देने और 112 पर कॉल करने के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। बाद में पुलिस अस्पताल पहुंची।

एसीपी बोले- शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई

घटना की सूचना पर एसीपी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     किरायेदार के लड़के सारिफ ने माँगा भवन स्वामी के लड़के मोमिन से जर्जर दुकान छोड़ने के लिए 10लाख रूपये, किरायेदार के लड़के ने दिखाई अपनी असल औकात     |     डॉक्टर पति ने बेहोश कर न्यूड वीडियो बनाए: गोरखपुर में डॉक्टर पत्नी बोली- ब्लैकमेल कर फॉर्च्यूनर खरीदी, दूसरी शादी कर घर से निकाला     |     पति ने खाया जहर, पत्नी फंदे पर लटकी: घर से बाहर नौकरी करना चाहती थी; 8 महीने पहले लव मैरिज की थी     |     दामाद की आंखें फोड़ीं, प्राइवेट पार्ट काटकर गला रेताः3 साल पहले लव मैरिज की थी; लड़की के बाबा-दादी, चाचा-चाची गिरफ्तार     |     पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादीः मांग भरवाकर आशीर्वाद दिया; 21 साल पहले लव मैरिज की थी     |     उधारी के रुपए न देने पर युवक की हत्या, गोली लगते ही आरोपी को झपट्टा मारकर गिराया     |     विधायक पर गंदी हरकत का आरोप, महिला ने सबूत दिखाए: कहा- मेरी कार पर ‘पास’ लगवाया, पीएचडी की फीस आधी कराने की सिफारिश की     |     एयरगन से प्राइवेट पार्ट में लगी गोली, छात्र की मौत अपने दोस्त के साथ रील बना रहा था, पिता बोले- हत्या की गई     |     आवारा सांड ने युवक के पेट में घोंपा सींग,सब्जी खरीदते समय कई बार जमीन पर पटका,मौत     |     थाने में पुजारी ने फांसी लगाईः 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप था; एक दिन पहले पुलिस ने किया था गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000