दामाद की आंखें फोड़ीं, प्राइवेट पार्ट काटकर गला रेताः3 साल पहले लव मैरिज की थी; लड़की के बाबा-दादी, चाचा-चाची गिरफ्तार

अमेठी में बेटी की लव मैरिज से खफा परिवारवालों ने दामाद की गला रेतकर हत्या कर दी। उसकी आंखें फोड़ दीं और प्राइवेट पार्ट काट दिया। दामाद जैसे ही बाजार से लौटा, लड़की के घरवालों ने उसे पकड़ लिया और घसीटकर घर के अंदर ले गए। बेटे की चीख-पुकार सुनकर उसके परिवारवाले मौके पर पहुंचे। दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने नहीं खोला। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर बुलाया। जब तक पुलिस पहुंची, लड़की के परिवारवाले भाग चुके थे। घर के अंदर कमरे से बेटे का शव मिला।

बेटे की हत्या से आक्रोशित उसके घरवालों ने सैकड़ों लोगों के साथ देर रात 11 बजे सड़क पर जाम लगा दिया। हंगामा बढ़ता देख 7 थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। अफसरों ने लड़की के चाचा-चाची और दादी-बाबा पर केस दर्ज कर चाची और दादी-बाबा को गिरफ्तार भी कर लिया। इसके बाद पुलिस ने चाचा की भी गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। फिर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वारदात सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में हुई। वहीं, चाचा को मंगलवार को पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ लिया।

पूरे मान सिंह के वार्ड नंबर-17 के रहने वाले कल्लू कश्यप के परिवार में पत्नी के अलावा बेटा अंकित कश्यप (22) था। कल्लू के घर से करीब 50 मीटर दूर हौसला यादव का घर है। हौसला की इकलौती बेटी श्वेता का अंकित से अफेयर हो गया था। करीब 3 साल पहले श्वेता को अंकित ने घर से भगाकर लव मैरिज कर ली थी। इसके बाद श्वेता के घरवालों ने बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया था। बाद में पुलिस ने श्वेता और अंकित को बरामद कर लिया था। श्वेता बालिग थी। उसने पति अंकित के साथ रहने की जिद की। इसके बाद दोनों ने घर छोड़ दिया और दिल्ली में जाकर रहने लगे। दिल्ली में अंकित प्राइवेट जॉब करता था। वहीं पर किराए का कमरा लेकर रहता था। अंकित और श्वेता के 2 बेटे हैं। बड़े बेटे की उम्र 2 साल और छोटे की एक साल है।

31 जुलाई को दिल्ली से लौटा था अंकित

बताया जाता है कि शुक्रवार (31 जुलाई) को अंकित पत्नी श्वेता और दोनों बच्चों को दिल्ली में छोड़कर अपने घरवालों से मिलने अमेठी आया था। सोमवार की रात उसे वापस दिल्ली जाना था। इसके लिए वह शाम को बाजार से कुछ सामान लेने गया था। रात करीब 8:30 बजे जब अंकित बाजार से लौटा, तो श्वेता के चाचा सुकई, चाची सरिता, बाबा राम सुंदर (60) और दादी रंजना ने घेरकर उसे पकड़ लिया। उसे घसीटकर अपने घर ले गए। एक कमरे में बंद कर जमकर लात-घूसों से पीटा। फिर उसकी आंखें फोड़ दी। इसके बाद प्राइवेट पार्ट काट दिया। फिर उसका गला रेत दिया।

अंकित की चीख-पुकार सुनकर उसके घरवाले मौके पर पहुंचे, तो श्वेता के घरवाले पिछले दरवाजे से भाग गए। घरवाले खून से लथपथ पड़े अंकित को गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल ले गए। लेकिन, अंकित की हालत नाजुक देखकर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ लाते समय अंकित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया

रात 11 बजे हाईवे पर लगाया जाम

अंकित मौत की खबर मिलते ही रात करीब साढ़े 11 बजे बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल में जमा हो गए। लोगों ने पहले अस्पताल में हंगामा किया। इसके बाद सुल्तानपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। हंगामा बढ़ता देख 7 थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। एसपी सरवणन टी भी देर रात घटनास्थल पर पहुंचे। अंकित के घरवालों को समझाया। तब जाकर लोग शांत हुए और जाम खुल पाया।

एसपी सरवणन टी ने बताया-

” बीती रात एक युवक की हत्या कर दी गई थी। इसका मुख्य आरोपी सुकई यादव फरार हो गया था। आज टिकरिया के जंगल में मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सुखई पर पहले भी लूट-चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इस मामले में सुकई की पत्नी सरिता, सुकई की मां रंजना व पिता राम सुंदर को कल रात को गिरफ्तार किया गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     किरायेदार के लड़के सारिफ ने माँगा भवन स्वामी के लड़के मोमिन से जर्जर दुकान छोड़ने के लिए 10लाख रूपये, किरायेदार के लड़के ने दिखाई अपनी असल औकात     |     डॉक्टर पति ने बेहोश कर न्यूड वीडियो बनाए: गोरखपुर में डॉक्टर पत्नी बोली- ब्लैकमेल कर फॉर्च्यूनर खरीदी, दूसरी शादी कर घर से निकाला     |     पति ने खाया जहर, पत्नी फंदे पर लटकी: घर से बाहर नौकरी करना चाहती थी; 8 महीने पहले लव मैरिज की थी     |     दामाद की आंखें फोड़ीं, प्राइवेट पार्ट काटकर गला रेताः3 साल पहले लव मैरिज की थी; लड़की के बाबा-दादी, चाचा-चाची गिरफ्तार     |     पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादीः मांग भरवाकर आशीर्वाद दिया; 21 साल पहले लव मैरिज की थी     |     उधारी के रुपए न देने पर युवक की हत्या, गोली लगते ही आरोपी को झपट्टा मारकर गिराया     |     विधायक पर गंदी हरकत का आरोप, महिला ने सबूत दिखाए: कहा- मेरी कार पर ‘पास’ लगवाया, पीएचडी की फीस आधी कराने की सिफारिश की     |     एयरगन से प्राइवेट पार्ट में लगी गोली, छात्र की मौत अपने दोस्त के साथ रील बना रहा था, पिता बोले- हत्या की गई     |     आवारा सांड ने युवक के पेट में घोंपा सींग,सब्जी खरीदते समय कई बार जमीन पर पटका,मौत     |     थाने में पुजारी ने फांसी लगाईः 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप था; एक दिन पहले पुलिस ने किया था गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000