रिटायर्ड फौजी जीजा ने मेडिकल स्टोर संचालक साले को उसके घर के सामने मारी गोली, हुई मौत

गोली लगने से देवेंद्र यादव की मौत हो गई, आरोपी कपिल यादव को पुलिस मौके से किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़। आज दिनांक 18.08.2026 को समय लगभग 12:00 बजे दिन में थाना कोहंडौर क्षेत्रान्तर्गत मदाफरपुर बाजार निवासी देवेन्द्र यादव पुत्र गया प्रसाद यादव को उनके सगे जीजा कपिल यादव, निवासी खानापुर, थाना पीपरपुर, जनपद अमेठी द्वारा अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी गई। कपिल यादव पूर्व सैनिक (Ex-Army Person) है तथा वर्तमान में जिला अस्पताल, सुल्तानपुर में गार्ड के पद पर कार्यरत है।
कोहंडौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार में मंगलवार दोपहर पारिवारिक विवाद में सनसनीखेज वारदात हो गई। सुल्तानपुर निवासी रिटायर्ड फौजी कपिल यादव ने मेडिकल स्टोर संचालक देवेंद्र यादव अपने साले पर उसके घर पहुंचकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। इस हत्या से लोग दंग रह गये।
सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है। कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य एवं पूर्णतः नियंत्रण में है। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गोली लगने से देवेंद्र यादव दर पर ही लुढक गया। परिजन और आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद भाग रहे आरोपी जीजा कपिल यादव को बाजार के लोगों ने पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। पिटाई होते समय कपिल यादव भी नाटकीय अंदाज में ऐसे लेट गया मानो उसकी भी जान निकल गई हो, परन्तु वह जनता की पिटाई से बचने के लिए नाटक किया और जैसे ही सूचना पर पुलिस पहुंची तो कपिल यादव उठकर बैठ गया। पुलिस ने आरोपी को भीड़ के कब्जे से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि कपिल यादव करीब 15 वर्ष पहले प्रियंका से शादी हुई थी और पिछले वर्ष सेना से वह सेवानिवृत्त हुआ था। वर्तमान में वह सुल्तानपुर जिला अस्पताल में गार्ड की नौकरी कर रहा था। पिछले करीब छह महीने से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार को प्रियंका ने अपने भाई देवेंद्र को फोन कर सुल्तानपुर से उसे और बच्चों को मायके लाने के लिए कहा था। इसके बाद भाई देवेंद्र यादव बहन प्रियंका के घर पहुँचा जहाँ से उसे और उसके बच्चों को लेकर अपने घर यानि मायके लेकर आ गया। जिससे जीजा और साले के रिश्तों में खटास आ गई।
इसी बात को लेकर कपिल यादव नाराज था। मंगलवार को कपिल यादव मदाफरपुर बाजार स्थित देवेंद्र की मेडिकल स्टोर पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह कथित तौर पर सेना के जवान सरीखे जैसे जैकेट पहने हुए था। जैसे ही कपिल यादव अपनी ससुराल पहुँचा तो घर के सामने साला देवेंद्र यादव मिला और सामने साला को देखते ही कपिल यादव ने पिस्टल निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे देवेंद्र यादव वहीं ढेर हो गया। कपिल यादव अपने मोटरसाइकिल की डिग्गी में धारदार हथियार भी लेकर आया था। उसके इरादे नेक नहीं थे।