प्रतापगढ़ के मान्धाता में चोरी की 32.5 मीट्रिक टन सरिया बरामद, पांच गिरफ्तार

प्रतापगढ़। मान्धाता पुलिस ने चोरी की सरिया खरीदकर खपाने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और गोदामों से कुल 32.5 मीट्रिक टन सरिया बरामद की है। बरामद सरिया की पहचान वादी ने चोरी गए माल के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, मऊआइमा प्रयागराज निवासी वादी ने झारखंड के झुमरी तिलैया से 41.760 मीट्रिक टन सरिया ट्रक से महाराष्ट्र के सतारा भेजी थी।

आरोप है कि चालक सरिया निर्धारित स्थान पर पहुंचाने के बजाय उत्तर प्रदेश ले आया और अलग-अलग स्थानों पर माल उतारने की बात कहकर वादी को गुमराह करता रहा। सरिया नहीं पहुंचने पर मान्धाता थाने में मुकदमा अपराध संख्या 108/2026 दर्ज कराया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में जांच के दौरान आरोपी रामअजोर पटेल से पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर धर्मेंद्र पटेल, अरविंद यादव, नौशाद और संजय शुक्ला उर्फ सुशील शुक्ला के ठिकानों से सरिया बरामद की गई। रामअजोर के बेसमेंट स्थित गोदाम से भी 16 मीट्रिक टन सरिया मिली।

इसके अलावा राजकुमार त्रिपाठी की दुकान से तीन मीट्रिक टन और देवीशंकर मिश्रा की दुकान से 4.5 मीट्रिक टन सरिया बरामद हुई। दोनों मौके पर नहीं मिले, जिनकी तलाश की जा रही है। मामले में धारा 317(2) और 317(4) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में धर्मेंद्र पटेल, अरविंद यादव, नौशाद, संजय शुक्ला उर्फ सुशील शुक्ला और रामअजोर पटेल शामिल हैं। कार्रवाई मान्धाता थाना प्रभारी धनंजय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     कुछ ही घंटों में नाबालिग के अपहरण व छेड़छाड़ के आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल     |     प्रतापगढ़ के मान्धाता में चोरी की 32.5 मीट्रिक टन सरिया बरामद, पांच गिरफ्तार     |     यूपी में 5 सरकारी स्कूल गायब, आप सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप, बोले- ढूंढने वाले को देंगे 1 लाख का इनाम     |     महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा: महिला अस्पताल में फटा वेंटिलेटर, आग में जिंदा जले 3 नवजात बच्चे     |     सिस्टम ही नहीं चाहता कि जनता की समस्या का समाधान समय पर हो जाये, अपनी पूँछ बनाये रखने के लिए की गई है, ऐसी ब्यवस्था     |     सीएम योगी ने सपा के प्रमुख अस्त्र पीडीए को लेकर अखिलेश यादव पर बोला तीखा हमला, कहा-पीडीए में पी का मतलब पिछड़ा और पंडित के बाद अभी पाकिस्तान भी होगा     |     दिवाली-छठ पर पूर्वांचलियों को बड़ा तोहफा, दिल्ली से यूपी-बिहार के 24+ शहरों के लिए चलेंगी लग्जरी वोल्वो बसें     |     मां-बाप के अरमानों का कत्ल: जिस बेटी को दुल्हन बनते देखना था, उसकी खून से सनी मिली लाश     |     थप्पड़ कांड के बाद फिर घिरे SSP, सपा नेता बोले-चैंबर में लात-घूंसों से पीटा, अखिलेश ने उठाई जांच की मांग     |     यूपी के प्रतापगढ़ वाले प्रदीप कुमार गोयल की आज भी नहीं हुई जमानत, आपराधिक पृष्ठभूमि देखकर न्यायालय ने जमानत प्रार्थना-पत्र कर दिया, निरस्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000