एक के बाद एक नौकरी क्यों छोड़ रहे हैं IAS अफसर,चर्चाओं में आया आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा,क्या काम में राजनीतिक दखल भी कारण

दिव्या मित्तल जिन भी जिलों में डीएम रहीं, काफी सक्रिय रहीं। उनके समकक्ष एक आईएएस अधिकारी बताते हैं कि राजस्व विभाग में विशेष सचिव रहते सेवा के क्षेत्र में वैसी सक्रियता नहीं रहती। पिछले कुछ वर्षों में 9 आईएएस अधिकारी सेवा से स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले चुके हैं तो 4 ने इस्तीफा दे दिया। सेवा से बाहर जाने वाले कुछ अधिकारी कॉर्पोरेट सेक्टर में चले गए तो कुछ राजनीति में भाग्य आजमा रहे हैं। कई पूरी तरह से अपनी निजी जिंदगी में लौट गए। इससे यह सवाल भी पैदा हो रहा है कि इतनी महत्वपूर्ण सेवा से अधिकारियों का क्यों मोहभंग हो रहा है। जिन 9 आईएएस अधिकारियों ने वीआरएस लिया है उनमें आरपी सिंह, राजीव अग्रवाल, मो. मुस्तफा, आमोद कुमार, रेणुका कुमार, जूथिका पाटणकर, विकास गोठलवाल, रिग्जियान सैंफिल व अनामिका सिंह शामिल हैं। इस्तीफा देने वालों में विद्या भूषण, अभिषेक सिंह, एस मुथु शालिनी और अब दिव्या मित्तल का नाम भी जुड़ गया है। इसके अलावा आईएएस रिंकू सिंह राही ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया और रजनीश चंद्रा के वीआरएस मांगे जाने के बाद भी उनका आवेदन स्वीकार नहीं हुआ है।

काम में राजनीतिक दखल भी कारण

दिव्या मित्तल जिन भी जिलों में डीएम रहीं, काफी सक्रिय रहीं। उनके समकक्ष एक आईएएस अधिकारी बताते हैं कि राजस्व विभाग में विशेष सचिव रहते सेवा के क्षेत्र में वैसी सक्रियता नहीं रहती। जिस तरह से फील्ड में रहकर आमजन की सेवा कर सकते हैं, वैसी गुंजाइश यहां कम ही रहती है। शायद इसी टीस ने उन्हें सेवा से बाहर जाने का फैसला लेने के लिए मजबूर किया। वह कहते हैं कि जो अधिकारी कुछ कर गुजरने के जज्बे के साथ इस सेवा में आते हैं, वे एक सीमा से ज्यादा राजनीतिक दखल को सहन नहीं कर पाते और सेवा छोड़ना ही उपयुक्त मानते हैं।

सब कुछ पा लेने पर भी कुछ अधूरा था, इसलिए लंदन से स्वदेश लौटी

आईएएस दिव्या मित्तल ने रविवार की सुबह सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखी कि सबकुछ पा लेने पर भी कुछ अधूरा था, इसलिए लंदन में लगी नौकरी छोड़कर स्वदेश लौटी। अंत में वह लिखती हैं कि सेवा का वह सपना कभी नहीं छूटेगा, जो देश की मिट्टी ने उन्हें दिया है। इससे यह कयास लगाए जाने लगे कि वह राजनीति में भी जा सकती हैं। हालांकि, उनके करीबी इससे इन्कार कर रहे हैं।

दिव्या लिखती हैं, मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए आईएएस से त्यागपत्र दे दिया है। साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे व सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बंगलूरू से पढ़ने के बाद लंदन में नौकरी लग गई, पर सब कुछ पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। इसलिए लौट आई और आईएएस अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।

वे अपनी पोस्ट में आगे कहती हैं, देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। मिर्जापुर ने सिखाया कि असंभव कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है। मां विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है। सबसे बड़ी सीख यह थी कि अपने लिए देखे सपने तो पूरे हो चुके थे, अब अपने लोगों के लिए देखे सपनों को जीना था। लहुरिया दह की पहाड़ी की वो वृद्ध मां, जो अपने गांव में पहली बार पानी पहुंचता देख कुछ नहीं बोली, बस कांपते हाथों से मेरा सिर छूकर आशीर्वाद दे गई। पद तो आज छूट गया, पर वह स्पर्श जीवन भर नहीं छूटेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     एक के बाद एक नौकरी क्यों छोड़ रहे हैं IAS अफसर,चर्चाओं में आया आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा,क्या काम में राजनीतिक दखल भी कारण     |     नशे में दांव पर लगा दी चार जिंदगियां, देवदूत बनी पुलिस माैत के मुंह से खींच लाई परिवार     |     पर्दे लगी बस में 47 KM तक 16 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार     |     अध्यक्ष/नियंत्रक प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र, प्रतापगढ़ ने नजूल सरकार की सम्पत्ति पर किये गये अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण का दिया आदेश       |     विधानसभा चुनाव से पहले जोड़ तोड़ की राजनीति शुरू, भाजपा को बड़ा झटका, टिकट की लालच में पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला ने समर्थकों संग बदला पाला     |     लालगंज सीएचसी के एक्सपायरी इंजेक्शन प्रकरण के बाद डीएम अभिषेक पांडेय ने सुखपाल नगर पीएचसी का किया औचक निरीक्षण     |     कुछ ही घंटों में नाबालिग के अपहरण व छेड़छाड़ के आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल     |     प्रतापगढ़ के मान्धाता में चोरी की 32.5 मीट्रिक टन सरिया बरामद, पांच गिरफ्तार     |     यूपी में 5 सरकारी स्कूल गायब, आप सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप, बोले- ढूंढने वाले को देंगे 1 लाख का इनाम     |     महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा: महिला अस्पताल में फटा वेंटिलेटर, आग में जिंदा जले 3 नवजात बच्चे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000