जिला प्रशासन के निर्देश पर नगरपालिका प्रशासन ने खान मार्किट की दुकान नम्बर-1 की कराई बैरिकेडिंग, भवन स्वामी ने जर्जर भवन का हिस्सा ध्वस्त कराया

नगरपालिका प्रशासन ने भवन स्वामी मतीन को अंतिम विधिक नोटिस जारी कर तीन दिवस के अंदर जर्जर दुकान/भवन के हिस्से को गिराने का दिया था, आदेश

प्रतापगढ़। कोतवाली नगर के फलमंडी गेट के सामने खान मार्केट के जर्जर दुकान नम्बर-1 की आखिरकार जिलाधिकारी प्रतापगढ़ और एसडीएम सदर प्रतापगढ़ के आदेश पर नगरपालिका प्रशासन ने बैरिकेडिंग कराकर भवन स्वामी मतीन को अपनी सुविधानुसार अपने जर्जर भवन के हिस्से को ध्वस्त कराने का निर्देश दिया, जिसके क्रम में भवन स्वामी मतीन और उनके लड़कों महफूज़, मोहसिन और मोमिन ने मकान गिराने का ठेका लेने वालों से सम्पर्क करके जर्जर भवन के हिस्से को ध्वस्त करा दिया।

भवन स्वामी मतीन ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ एवं उप जिलाधिकारी सदर सहित नगरपालिका प्रशासन एवं पुलिस विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि आज से वह अपनी नींद भर सोयेंगे। क्योंकि जनहानि के खतरे से आज तक वह डर डरकर जी रहे थे। दुकान की जर्जर दशा देखकर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ और एसडीएम सदर प्रतापगढ़ ने जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करने और दुकान की बैरिकेडिंग करने का आदेश नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार को दिया था।

अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद् बेला प्रतापगढ़ ने मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के लिए एसडीएम सदर से आग्रह किया था। कल शाम को नामित मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सिटी, रामानुज पाण्डेय जी और नगरपालिका प्रशासन की तरफ से राजस्व निरीक्षक लाल बहदुर जी व नगरपालिका गैंग टीम द्वारा फलमंडी गेट, खान मार्किट की दुकान नम्बर-1 की बैरिकेडिंग कराने पहुंचे थे। शांति ब्यवस्था बनाये रखने हेतु स्वयं नगर कोतवाल सुभाष कुमार यादव जी एवं चौकी प्रभारी मकन्द्रूगंज राहुल कुमार सिंह मौके पर तैनात रहे।

नगरपालिका प्रशासन ने दुकानदार के तख्त को बैरिकेडिंग करने से पहले वहाँ से हटा दिया। नगरपालिका की गैंग बल्ली लगाकर दुकान को दो तरफ से बैरिकेडिंग कर दिया। साथ ही भवन स्वामी मतीन को निर्देश दिया कि जर्जर दुकान व अगल-बगल के जर्जर हिस्से को अपने हिसाब से गिरा लें। ताकि जनहानि के खतरे से बचा जा सके। भवन स्वामी मतीन व उनके लड़के महफूज़, मोहसिन और मोमिन बिना देर किये जर्जर भवन गिराने के अनुभवी ठेकेदार से बात करके रात में ही ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शुरू करा दी।

सुबह होते-होते जर्जर दुकान व उसके अगल-बगल के जर्जर हिस्से को गिरा दिया गया। हालाँकि रात में पानी भी गिर रहा था और किरायेदार हलीम जो अपनी दुकान सब्जी मंडी में किराये पर दूसरी दुकान खोल ली, उसके लड़के आसिफ, शारिफ, कैफ व राही ने दुकान खाली करने के बाद भी दुकान के बाहर जबरन चौकी/तख़्त लगाकर दुकान का संचालन कर रहे थे, वे लोग बैरीकेडिंग कराने आई टीम से उलझ रहे थे। परन्तु बैरीकेडिंग कराने पहुँची टीम ने उनकी एक न सुनी। सबलोग हैरान व परेशान रहे। रात भर उझल कूद मचाये रखे।

रात में जब जर्जर दुकान/भवन ध्व्स्तीकरण का काम शुरू हुआ तो आदतन शारिफ ने खान मार्किट के सामने फलमंडी गेट की तरफ फोल्डिंग चारपाई डालकर अपने लफंगे किस्म के साथियों संग बैठा हुआ था। रात में आपातकालीन सेवा डायल- 112 को फोन करके कई बार बुलाया और अंत में जब आपात सेवा के सिपाही सच्चाई जान गए तो झूठी शिकायत करने वाले शारिफ को ही खरी खोंटी सुनाई। जब शारिफ को पुलिस द्वारा सबक मिल गया तो वह अपने साथियों संग अपनी फोल्डिंग चारपाई ई- रिक्शे पर लादकर अपने आवास चला गया।

किरायेदार हलीम के लड़के आसिफ, शारिफ, कैफ व राही अक्टूबर, 2025 से लगातार जर्जर भवन के नीचे दुकान के बाहर जान की परवाह किये बगैर फोल्डिंग चारपाई पर सोते रहे। इस कार्यवाही से जितनी खुशी भवन स्वामी मतीन व उसके परिवार को हुई, उतनी खुशी किरायेदार हलीम के घर के महिलाओं को हुई। क्योंकि उनके घर की महिलाएं विगत 10 माह से न चाहते हुए भी अकेली रहने के लिए विवश थी। किरायेदार हलीम के लड़के आसिफ, शारिफ, कैफ व राही अब्यवहारिक हैं। अपने लाभ के लिए किसी भी सीमा तक गिर सकते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स छोड़ी: जॉइन की प्राइवेट एयरलाइन     |     न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद पत्रकार के खिलाफ मानहानि व आईटी एक्ट में चलेगा मुकदमा, निलंबन पर दरोगा की फोटो लगाकर पोस्ट करना पड़ा भारी, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई      |     श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रस्तुत की कृष्ण लीलाओं की मनमोहक झलक     |     जिला प्रशासन के निर्देश पर नगरपालिका प्रशासन ने खान मार्किट की दुकान नम्बर-1 की कराई बैरिकेडिंग, भवन स्वामी ने जर्जर भवन का हिस्सा ध्वस्त कराया     |     एक के बाद एक नौकरी क्यों छोड़ रहे हैं IAS अफसर,चर्चाओं में आया आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा,क्या काम में राजनीतिक दखल भी कारण     |     नशे में दांव पर लगा दी चार जिंदगियां, देवदूत बनी पुलिस माैत के मुंह से खींच लाई परिवार     |     पर्दे लगी बस में 47 KM तक 16 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार     |     अध्यक्ष/नियंत्रक प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र, प्रतापगढ़ ने नजूल सरकार की सम्पत्ति पर किये गये अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण का दिया आदेश       |     विधानसभा चुनाव से पहले जोड़ तोड़ की राजनीति शुरू, भाजपा को बड़ा झटका, टिकट की लालच में पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला ने समर्थकों संग बदला पाला     |     लालगंज सीएचसी के एक्सपायरी इंजेक्शन प्रकरण के बाद डीएम अभिषेक पांडेय ने सुखपाल नगर पीएचसी का किया औचक निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000