देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश

बुलंदशहर में देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को फंदे से लटकाकर इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की। 31 अगस्त को हुए हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के बाद बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में देवर ने गला दबाया था और पत्नी ने पति के पैर पकड़े थे। पत्नी और देवर के अफेयर के बारे में पति को पता चल गया था। पत्नी को यह भी लग रहा था कि पति के मरने के बाद उसकी प्रॉपर्टी मिल जाएगी। इस प्रॉपर्टी को वह अपने देवर के साथ बांट लेगी। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का है।

भाई के हत्या के आरोपी उमेश पाल की (फाइल फोटो)

पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस

खेतलपुर भांसोली में रहने वाला सुमित कुमार (26) स्प्रिंग बनाने का कारखाना चलाता था। वह स्प्रिंग बनाकर दुकानों पर सप्लाई करता था। सुमित 1 सितंबर को फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की थी। सुमित के पिता किशनपाल सिंह को बेटे की हत्या का शक था।

इसके चलते किशनपाल ने 2 सितंबर को कोतवाली देहात में शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया था कि 31 अगस्त को उनकी बहू काजल (24) ने किसी के साथ मिलकर बेटे सुमित की हत्या कर दी है। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए लाश को रस्सी से बांधकर छत के कुंडे से लटका दिया।

मृतक सुमित की (फाइल फोटो)

पूछताछ में देवर का नाम सामने आया

शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सुमित की पत्नी काजल को हिरासत में लिया। सख्ती करने पर काजल ने पति की हत्या करने की बात कबूल कर ली। साजिश में सुमित के छोटे भाई उमेश (21) का नाम भी सामने आया। 2 सितंबर को पुलिस ने उमेश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

अफेयर और प्रॉपर्टी बनी हत्या की वजह

पुलिस के मुताबिक, काजल और उमेश के बीच अफेयर चल रहा था। इसकी भनक काजल के पति सुमित को लग गई थी। इसी के बाद काजल ने पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। काजल पति की हत्या कर उसकी प्रॉपर्टी पर भी कब्जा करना चाहती थी।

20 बीघा जमीन, घर और कारखाना था

परिवार में अभी बंटवारा नहीं हुआ था। ससुर के पास करीब 20 बीघा जमीन, गांव में एक घर और 200 गज में स्प्रिंग बनाने का कारखाना था। काजल के प्लान में उसका देवर उमेश भी शामिल था, क्योंकि सुमित की प्रॉपर्टी में उसे भी हिस्सा मिलने वाला था।

पत्नी ने सोते समय पति का गला दबाकर मार डाला

31 अगस्त की रात काजल और उमेश ने सोते समय गला दबाकर सुमित की हत्या कर दी। इस दौरान उमेश ने भाई सुमित का गला दबाया। काजल उसके पैर पकड़े थी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए दोनों ने सुमित के शव को रस्सी से बांधकर छत के कुंडे से लटका दिया।

घर में ऐसा माहौल बनाया, जैसे सुमित ने सुसाइड किया है। लेकिन, सुमित के पिता को अपनी बहू पर शक था। इस वजह से उन्होंने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |     प्रतापगढ़ में ट्रक से टकराई बाइक, एक युवक की मौत:मनगढ़ से लौट रहे चालक ने ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम     |     पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स छोड़ी: जॉइन की प्राइवेट एयरलाइन     |     न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद पत्रकार के खिलाफ मानहानि व आईटी एक्ट में चलेगा मुकदमा, निलंबन पर दरोगा की फोटो लगाकर पोस्ट करना पड़ा भारी, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000