‘यूपी में तीसरी बार बनेगी NDA सरकार’, CM योगी और दोनों डिप्टी सीएम से मिले BJP प्रभारी विनोद तावड़े

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े दो दिवसीय यूपी दौरे पर है। रविवार (6 सितंबर) को उन्होंने राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री और यूपी के सह-प्रभारी जगदीश ईश्वरभाई पटेल भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान कई अहम मुद्दों पर बात हुई. 2027 में होने वाले विधानसभी चुनाव से पहले पार्टी की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर नेताओं के बीच चर्चा की गई।  इसके साथ ही विनोद तावड़े उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक से भी मिले।

‘यूपी में तीसरी बार बनेगी NDA सरकार’

विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर की है। अपनी पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा ‘यूपी की रफ्तार रहेगी बरकरार, तीसरी बार बनेगी एनडीए सरकार’। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान संगठन, सरकार एवं चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

उत्तर प्रदेश बीजेपी का प्रभारी बनाए गए

हाल ही में विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश बीजेपी का प्रभारी बनाया गया है। यूपी प्रभारी बनने के बाद यह उनका पहला लखनऊ दौरा है। तावड़े 5 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे थे। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच उनका ये दौरान काफी अहम माना जा रहा है। अपने दौरे के दौरान उन्होंने पार्टी के जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि तावड़े ने इन बैठकों में संगठन की जमीनी स्थिति और बूथ स्तर की तैयारियों का फीडबैक लिया।

खराब प्रदर्शन वाली सीटों पर फोकस

पार्टी सूत्रों का कहना है कि संगठन के स्तर पर विनोद तावड़े का ध्यान 4Cs यानी कोऑर्डिनेशन (समन्वय), कैडर (कार्यकर्ता), कास्ट (जाति) और कैंडिडेटचर (उम्मीदवारी) पर होगा। इसमें उन करीब 100 विधानसभा क्षेत्रों पर खास ध्यान दिया जाएगा जहां बीजेपी का प्रदर्शन 2024 के लोकसभा चुनावों में खराब रहा था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रयागराज में दो गुटों में जमकर मारपीट:मटकी फोड़ प्रतियोगिता में जमकर बवाल,लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए, प्रोग्राम कैंसिल     |     प्रतापगढ़:चाय के ठेले पर विवाद, युवक पर फेंकी खौलती केतली,गंभीर रूप से झुलसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी     |     दिल्ली के सत्य निकेतन में दर्दनाक हादसा: भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी     |     बेशकीमती सरकारी नजूल सरकार भूमि को हथियाने के लिए अवैध कब्जाधारक झूठ और फरेब की पार कर दी सारी सीमाएं, हाईकोर्ट को भी कर रहा है, गुमराह     |     दर्दनाक हादसा: पोखर में गिरी ईको कार, 3 बच्चों समेत 4 की मौत; 5 गंभीर घायल     |     स्वाइन फ्लू से पहली संदिग्ध मौत, 85 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम… H1N1 के मामले 220 पार     |     BJP के पूर्व पार्षद से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, बोला- लॉरेंस मेरे बड़े भैया     |     कानपुर में बारिश बनी काल! भरभराकर गिरा कच्चा मकान: पिता और 3 बेटियों की मलबे में दबने से मौत     |     मुंबई: दही हांडी उत्सव में पसरा मातम… पिरामिड से गिरकर 34 साल के गोविंदा की मौत, 376 घायल     |     ‘यूपी में तीसरी बार बनेगी NDA सरकार’, CM योगी और दोनों डिप्टी सीएम से मिले BJP प्रभारी विनोद तावड़े     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000