मुंबई: दही हांडी उत्सव में पसरा मातम… पिरामिड से गिरकर 34 साल के गोविंदा की मौत, 376 घायल

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के ऐरोली में दही हांडी उत्सव के दौरान मानव पिरामिड (मानव मनोरा) गिरने से 34 साल के एक गोविंदा की मौत हो गई। उनका नाम स्वप्निल सदानंद नावर बताया जा रहा है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ये हादसा शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। वहीं अब तक मुंबई में कुल 376 गोविंदाओं के घायल होने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक ऐरोली में देवीदास सौगुले दही हांडी मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे गोविंदाओं का मानव पिरामिड अचानक गिर गया। इस हादसे में स्वप्निल सदानंद नावर नाम के एक गोविंदा की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक घणसोली गांव के रहने वाले थे।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

गोविंदा पथक द्वारा दही हांडी फोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक असंतुलित होकर गिर गया, जिसमें स्वप्निल गंभीर रूप से घायल हो गए। वो घटनास्थल पर ही खून से लथपथ होकर बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल पास के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद घणसोली के कोलीवाड़ा परिसर में शोक की लहर फैल गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

इधर घटना की जानकारी मिलते ही रबाले पुलिस थाने के अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे। रबाले पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना से लोगों में शोक की लहर छा गई। उत्सव के दौरान हुई इस घटना ने हर किसी को दुखी कर दिया।

अबतक मुंबई में 376 गोविंदा घायल

रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान अब तक 376 गोविंदा घायल हुए हैं, जिनमें 37 का इलाज जारी है। महानगर के विभिन्न सरकारी और बीएमसी अस्पतालों से मिली जानकारी के अनुसार, कुल 376 गोविंदा घायल हुए है। इनमें से 53 अस्पताल में भर्ती हैं, 37 का इलाज जारी है, जबकि 286 गोविंदाओं को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

सेंट्रल मुंबई (CT) अस्पताल: 183 घायल, 29 भर्ती, 23 का इलाज जारी, 131 को छुट्टी।

ईस्टर्न सबर्ब्स (ES) अस्पताल: 62 घायल, 11 भर्ती, कोई मरीज उपचाराधीन नहीं, 51 को छुट्टी।

वेस्टर्न सबर्ब्स (WS) अस्पताल: 126 घायल, 9 भर्ती, 14 का इलाज जारी, 103 को छुट्टी।

सबसे ज्यादा घायल गोविंदा केईएम, नायर अस्पताल, सायन अस्पताल, राजावाड़ी अस्पताल, बीडीबीए अस्पताल, एचबीटी ट्रॉमा अस्पताल और वी. देसाई अस्पताल में पहुंचे हैं. केईएम अस्पताल: 76 घायल पहुंचे थे, जिनमें से 58 को छुट्टी दे दी दई वहीं 18 भर्ती है। वहीं नायर अस्पताल में 32 घायल पहुंचे, जिनमें 29 को छुट्टी मिल गई वहीं 3 का इलाज जारी है। इसी तरह अन्य अस्पतालों का भी हाल है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:चाय के ठेले पर विवाद, युवक पर फेंकी खौलती केतली,गंभीर रूप से झुलसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी     |     दिल्ली के सत्य निकेतन में दर्दनाक हादसा: भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी     |     वेशकीमती सरकारी नजूल सरकार भूमि को हथियाने के लिए अवैध कब्जाधारक झूठ और फरेब की पार कर दी सारी सीमाएं, हाईकोर्ट को भी कर रहा है, गुमराह     |     दर्दनाक हादसा: पोखर में गिरी ईको कार, 3 बच्चों समेत 4 की मौत; 5 गंभीर घायल     |     स्वाइन फ्लू से पहली संदिग्ध मौत, 85 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम… H1N1 के मामले 220 पार     |     BJP के पूर्व पार्षद से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, बोला- लॉरेंस मेरे बड़े भैया     |     कानपुर में बारिश बनी काल! भरभराकर गिरा कच्चा मकान: पिता और 3 बेटियों की मलबे में दबने से मौत     |     मुंबई: दही हांडी उत्सव में पसरा मातम… पिरामिड से गिरकर 34 साल के गोविंदा की मौत, 376 घायल     |     ‘यूपी में तीसरी बार बनेगी NDA सरकार’, CM योगी और दोनों डिप्टी सीएम से मिले BJP प्रभारी विनोद तावड़े     |     पद्मश्री डॉ. टीके लाहिड़ी से मारपीट:एक हफ्ते बाद भी कार्रवाई नहीं, परिजनों ने की ये मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000